IPL 2023 : सौरव गांगुली के साथ काम करने पर खुलकर बोले रिकी पोंटिंग, कहा- 'पुरानी चीजें भूलो, जो हो गया सो हो गया...'

Ricky Ponting and Sourav Ganguly, Delhi Capitals (Image - BCCI/PTI)
Photo Courtesy - BCCI/PTI

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए आईपीएल (IPL 2023) का मौजूदा सीजन काफी खराब गया है। इस टीम ने अभी तक 11 मैचों में से सिर्फ 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली की टीम में इस बार उनके मुख्य कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कमी साफतौर पर खल रही थी, जिसका असर न सिर्फ कप्तानी बल्कि बल्लेबाजी में भी देखने को मिला। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स का कोचिंग स्टाफ शायद सबसे बेहतर है, जिसमें विश्व क्रिकेट के दो बड़े दिग्गज पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हैं।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग हैं, जबकि डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी सौरव गांगुली संभाल रहे हैं। इन दोनों महान पूर्व कप्तानों ने आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक साथ काम किया था और उस सीजन में दिल्ली ने तीसरे स्थान पर अपना कैंपन खत्म किया था। रिकी पोंटिंग ने दिल्ली कैपिटल्स पॉडकास्ट पर सौरव गांगुली के साथ काम करने की बात करते हुए कहा कि,

"जब आप प्रतिद्वंद्विता की बात करते हैं, तो कप्तानी के दौर में वह (सौरव) स्टीव वॉ के बड़े प्रतिद्वंद्वी थे। मेरे और सौरव के मुकाबले, उनमें (स्टीव वॉ और सौरव गांगुली) में ज्यादा प्रतिद्वंद्विता थी। हमने एक-दूसरे के खिलाफ काफी खेला, हमने एक-दूसरे के खिलाफ विश्व कप फाइनल में कप्तानी की। लेकिन फिर वो 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े, जब चीजें बदलनी शुरू हुई थी। उसके बाद वह पिछले कुछ वर्षों में सबसे बड़ी सीट पर चले गए और अब वह फिर से हमारे साथ वापस आ गए हैं।"

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने कोचिंग कार्यों की बात करते हुए बताया कि,

"हम असल में अच्छी तरह से चलते हैं क्योंकि हम इस फ्रेंचाइजी के लिए बड़ी तस्वीर देख सकते हैं और हमें एक साथ मिलकर डीसी की सफलता की गारंटी देने के लिए क्या काम करना होगा। भले ही हम अच्छे साथी न हों, जब आप एक टीम में काम कर रहे होते हैं, तो आपको एक साथ आना होता है और एक दिशा पर ध्यान केंद्रित करना होता है। पुरानी चीजों को पीछे छोड़ दो, जो हो गया सो हो गया।”

रिकी पोंटिंग ने अपनी इस बात को समझाने के लिए हरभजन सिंह के साथ मुंबई इंडियंस में एक-साथ काम करने का अनुभव साझा किया और उन्हें मैदान पर सबसे बड़े राइवल्स यानी प्रतिद्वंद्वियों में से एक बताया। पोंटिंग ने कहा कि,

"सबसे अच्छे उदाहरणों में से एक तब था, जब मैं मुंबई में था। मेरे सबसे बड़े ऑन-फील्ड प्रतिद्वंद्वियों में से एक हरभजन थे। अगले ही मिनट में मैं एमआई के लिए खेल रहा था और उनका कप्तान भी था। मैं उनकी गेंदों पर कैच पकड़ रहा था और उन्हें गले लगा रहा था। यह आईपीएल की सबसे अच्छी चीज है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्विता शायद अब उतनी मजबूत नहीं है क्योंकि आप उन लोगों के साथ काम कर रहे हैं।"

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications