आईपीएल 2023 (IPL 2023) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। सूर्यकुमार ने RCB के खिलाफ अपनी जबरदस्त पारी के चलते मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को जीत दिलाई थी। इस मैच के बाद रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार के साथ एक मजेदार वीडियो साझा की है जो इस समय काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में दोनों ही खिलाड़ी एक अलग अवतार में नजर आ रहे हैं और उनको पहचानना मुश्किल हो रहा है।दरअसल, रोहित शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में वो और सूर्यकुमार एक प्रोमो शूट करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं और इस शूट के दौरान मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।वीडियो की शुरुआत में वो साधारण कपड़ो में ही नजर आते हैं लेकिन फिर दोनों एक नया रूप अपनाते हैं। रोहित और सूर्यकुमार दोनों ही एक बुजुर्ग व्यक्ति के अवतार में बाहर आते हैं। इस समय दोनों खिलाड़ी काफी मजेदार लग रहे थे और उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था।सूर्यकुमार यादव इस वीडियो में चश्मा लगाकर और सफेद बालों के साथ कुर्ता पहने हुए थे तो वहीं रोहित शर्मा भी सफेद दाढ़ी और सफेद बालों में बिल्कुल अलग लग रहे थे। इस वीडियो में रोहित की पत्नी रितिका भी दिखाई दीं। इस वीडियो को साझा करते हुए रोहित ने लिखा-सूर्या दादाजी के साथ एक वीडियो। View this post on Instagram Instagram Postरोहित और सूर्या की इस वीडियो पर क्रिकेटर टिम डेविड ने भी कमेंट किया और लिखा कि सूर्या आपको दूसरा लुक ज्यादा सूट कर रहा है। वहीं एक फैन ने इसपर कमेंट किया कि इन दोनों को देखने के बाद लग रहा है कि एक्टर्स का करियर संकट में हैं। तो एक और फैन ने लिखा कि दोनों इस वीडियो में कितने अलग और मजेदार लग रहे हैं।बता दें, मुंबई इंडियंस 12 पाइंट्स के साथ इस समय पाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ 12 मई को है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।