IPL 2023 : शिखर धवन ने साथी खिलाड़ियों के साथ धर्मशाला के पहाड़ों पर किया फेमस ट्रेंड, वीडियो हुई वायरल

Photo courtesy: Shikhar Dhawan Instagram
Photo Courtesy: Shikhar Dhawan Instagram

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) क्रिकेट जगत के एक मस्तमौला खिला़ड़ी माने जाते हैं और साथ ही वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। उन्हें अकसर ही अपने अकाउंट पर मजेदार तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए देखा जाता है। इस समय आईपीएल (IPL 2023) में अपने अगले मैच के लिए धवन धर्मशाला में है और वहां से उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है।

Ad

पंजाब किंग्स की टीम अपना अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धर्मशाला में खेलने वाली है और इसलिए टीम के खिलाड़ी धर्मशाला पहुंच चुके हैं। धर्मशाला काफी खूबसूरत जगह मानी जाती है और यह क्रिकेट के सबसे सुंदर वेन्यू में से एक है। इसी बीच शिखर धवन भी अभ्यास सत्र से समय निकाल कर धर्मशाला घूमने निकले और इस दौरान एक फेमस इंस्टाग्राम ट्रेंड को फॉलो किया।

दरअसल इस ट्रेंड में लोग पहले साथ में दिखाई देते हैं और उसके बाद उपर की तरफ देखकर अलग अलग पोज देते हैं। इस समय कैमरा ऊपर के एंगल पर होता है। शिखर ने भी इसी ट्रेंड को फॉलो किया। धर्मशाला की एक खूबसूरत लोकेशन में पहले वो अपने दोस्तों की तरफ चलते हुए नजर आए और फिर सबने मिलकर कई पोज दी। इस वीडियो में शिखर धवन काफी कूल भी लग रहे हैं। शिखर ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया और लिखा-

हेलो धर्मशाला।
Ad

शिखर धवन की इस वीडियो पर हरभजन सिंह ने भी कमेंट किया और लिखा कि शिखर एक ट्रेंडसेटर हैं। कगिसो रबाडा ने इस भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ’डोप’।

वहीं फैंस को शिखर का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वो इसपर अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। उनका कहना है कि शिखर धवन मॉडलिंग और एक्टिंग में भी अपना करियर बना सकते हैं क्योंकि उनका स्वैग अलग ही लेवल का है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications