इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का खिताब जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी। ऑलराउंडर शिवम दुबे ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लीग के 16वें सत्र में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़े। आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जीतने के बाद दुबे ने ट्रॉफी के साथ कुछ तस्वीरें लीं। इनमें उनकी पत्नी अंजुम खान और उनका बेटा अयान भी थे। दुबे ने उन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया।शिवम दुबे ने भी बुधवार, 31 मई को इंस्टाग्राम पर एक रील भी शेयर की। यह वीडियो उन्होंने अपने बेटे के साथ एक ट्रेंडिंग रील पर बनाई है। दुबे ने खुद को सीएसके का टैग दिया और अपने बेटे को आईपीएल का। उनका बेटे उनके पीछे भागता दिखता है और अंत में वह उसे गोद में उठा लेते हैं। उन्होंने वीडियो की मदद से यह बताने की कोशिश की है कि आईपीएल ट्रॉफी चेन्नई की खुद खींची चली आती है। View this post on Instagram Instagram Postचेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवां खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली। दोनों टीमें अब संयुक्त रूप से सबसे सफल टीम हैं। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए के बीच के ओवरों में बैकफुट पर थी। शिवम दुबे तब क्रीज पर थे और उन्होंने गुजरात के शीर्ष स्पिनर राशिद खान के खिलाफ दो गेंदों पर दो छक्के जड़े।इन दो छक्कों के बाद चेन्नई को जीत के लिए 18 गेंदों पर 38 रन चाहिए थे। इसके बाद चेन्नई की टीम ने अंबाती रायुडू और एमएस धोनी के विकेट जल्दी-जल्दी गंवाए, लेकिन दुबे ने एक छोर संभाले रखा और रविंद्र जडेजा के साथ अंतिम गेंद तक क्रीज पर बने रहे और यह सुनिश्चित करते हुए कि चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर ट्रॉफी जीते।