सौरव गांगुली IPL में अपनी पुरानी टीम में लौटे, पहले से बड़ी जिम्मेदारी मिली

Photo Courtesy : IPL & BCCI
Photo Courtesy : IPL & BCCI

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष और टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) एक बार फिर आईपीएल (IPL 2023) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम में नजर आयेंगे। आईपीएल 2019 में सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स टीम के मेंटर के रूप कार्यरत थे लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद वह अपने इस पद से दूर हो गए। लेकिन अब उन्हें फिर से अपनी पुरानी टीम दिल्ली में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स में डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट का पद दिया गया है।

Ad

आपको बता दें कि पिछले साल सौरव गांगुली का बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में कार्य समाप्त हो गया था। उनके स्थान पर भारत के पूर्व खिलाड़ी रॉजर बिन्नी को यह बड़ी जिम्मेदारी मिली। बीसीसीआई अध्यक्ष से इस्तीफा देने के बाद सौरव गांगुली क्रिकेट के मैदान से दूर थे लेकिन अब वह फिर से आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। आईपीएल के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि, 'जी हां, सौरव इस साल से दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करेंगे। उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ काम किया है और मालिकों के साथ उन्होंने एक अच्छा सम्बन्ध साझा किया हैं। अगर उन्होंने आईपीएल में काम करना होगा तो वह हमेशा डीसी (दिल्ली कैपिटल्स) के साथ ही करेंगे।'

पीटीआई की खबर के अनुसार सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स की बाकी दो नई टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) और दुबई कैपिटल्स (Dubai Capitals) टीम के साथ भी काम करते हुए नजर आयेंगे। दक्षिण अफ्रीका में इस महीने आयोजित होने वाली SA20 लीग में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की नई टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स भी हिस्सा लेगी। साथ ही दुबई में होने वाली इंटरनेशनल लीग टी20 में दुबई कैपिटल्स टीम भी दिल्ली टीम का हिस्सा है और अब डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट का पद मिलने के बाद सौरव गांगुली दिल्ली फ्रेंचाइजी की सभी टीमों के लिए कार्य करते हुए दिखाई देंगे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications