आईपीएल 2023 (IPL 2023) में जब-जब महेंद सिंह धोनी (MS Dhoni) मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो पूरे मैदान का माहौल बदल जाता है। वहीं, अगर धोनी मैदान पर आने के बाद कुछ छक्के लगा दें तो उस माहौल में चार चांद भी लग जाते हैं। ऐसा ही कुछ माहौल चेन्नई (CSK) के घरेलू मैदान में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ हुए मैच में भी देखने को मिला। हालांकि, चेन्नई और पंजाब के इस रोमांचक मैच पंजाब को 4 विकेट से जीत हासिल हुई है, लेकिन फिर भी धोनी ने अपनी पारी की आखिरी 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर फैन्स का दिन बना दिया।धोनी के छक्के देखकर बेहद खुश हुए श्रीसंतभारत के पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत ने धोनी की हिटिंग क्षमता और दबाव में बड़े शॉट मारने की उनकी अविश्वसनीय क्षमता के लिए सीएसके कप्तान की सराहना की है। असल में धोनी के छक्के देखकर श्रीसंत इतने भावुक हो गए कि उन्होंने मिड इनिंग ब्रेक में आधिकारिक प्रसारण चैनल स्टार स्पोर्ट्स पर एक गलत आंकड़ा बता गए। हालांकि, इस सीजन में धोनी की फॉर्म पर श्रीसंत अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम रहे।श्रीसंत ने पारी के बीच में हुए ब्रेक के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, "धोनी पहली गेंद चूक गए, लेकिन अगर आपको याद हो कि पिछली बार जब वह चेन्नई में बल्लेबाजी करने आए थे, तो उन्होंने 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाए थे। अब उन्होंने 3 गेंद खेली और 2 छक्के लगाए। इसका मतलब है कि उन्होंने आखिरी 5 गेंदों में 4 छक्के लगाए हैं।"इसके आगे श्रीसंत ने कहा कि, "धोनी की उस पारी की वजह से 200 रन बन गए और 200 से विपक्षी टीम पर एक मानसिक दवाब होता है। माही है तो मुमकिन है और जब भी धोनी चेन्नई में खेल रहें हैं तो माही मार रहा है।IndianPremierLeague@IPLLast over of the innings.@msdhoni on strike , you know the rest #TATAIPL | #CSKvPBKS159273982Last over of the innings.@msdhoni on strike 💛, you know the rest 😎💥#TATAIPL | #CSKvPBKS https://t.co/xedD3LggIpआपको बता दें कि पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 4 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 13 रन बनाए थे। लिहाजा, इस हिसाब से धोनी ने चेन्नई में खेले गए आखिरी 5 नहीं बल्कि 6 गेंदों में 4 छक्के लगाए हैं। धोनी के अलावा इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से डेवोन कॉनवे ने 52 गेंदों में नाबाद 92 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का भी लगाया। कॉनवे की उस पारी की वजह से टीम के हारने के बावजूद भी उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।