IPL 2023: मैदान पर आते समय इस गाने को सुनना पसंद करते हैं सूर्यकुमार यादव, वीडियो में खोला राज

Photo courtesy: Mumbai Indians Instagram
Photo courtesy: Mumbai Indians Instagram

आईपीएल (IPL 2023) में कल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ मुकाबला खेला। इस मैच में उन्होंने 27 रनों से जीत हासिल की। मुंबई के लिए इस जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) रहे जिन्होंने 49 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए। इस पारी के बाद उनकी एक और वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें वो अपने पसंदीदा गाने के बारे में बात कर रहे हैं।

Ad

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर सूर्या की एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में उनके पूछा गया कि कई खिलाड़ियों के पसंदीदा गाने होते हैं जिसे वो मैदान में आते समय या उससे पहले सुनना पसंद करते हैं तो क्या आप का भी ऐसा ही कोई पंसदीदा गाना है।

इसके जवाब मे उन्होंने बताया कि उन्हें सूरमा एंथम सांग काफी पसंद है। वीडियो में इसके बाद उनके मैदान में एंट्री करते हुए एक वीडियो भी चलाई जाती है जिसमें बैकग्राउंड में यही गाना सुना जा सकता है। इस वीडियो को साझा करते हुए मुंबई इंडियंस ने लिखा-

सूर्या की सूरमा वाइब।
Ad

मुंबई इंडियस की इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि सूर्या अब फिर से फॉर्म में आ गए हैं और अब उन्हें रोक पाना मुश्किल है। तो वहीं एक और फैन ने लिखा कि जब सूर्या बैटिंग करने आते हैं तो गेंदबाजों को समझ नहीं आता कि इन्हें कैसे आउट करें।

बता दें, इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करती हुई मुंबई के बल्लेबाज सूर्या ने जबरदस्त पारी खेली और 32 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाए। इस तरह से मुंबई ने अपने 20 ओवरों में 218 रन बनाए। वहीं गुजरात अपनी दूसरी पारी में 191 रन ही बना सकी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications