IPL 2023 : ग्लेन मैक्सवेल के 'द बिग शो' को लेकर ट्विटर पर उमड़ा प्रतिक्रियाओं का सैलाब

Photo Courtesy : IPL and BCCI
Photo Courtesy : IPL and BCCI

आईपीएल (IPL 2023) में आज दिन में खेले जा रहा रॉयल रम्बल मुकाबले में बैंगलोर और राजस्थान (RCB vs RR) आमने-सामने है। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 190 रनों का लक्ष्य मेहमान टीम के सामने रखा है। इस बड़े स्कोर तक पहुँचने में फाफ डू प्लेसी (Faf du Plessis) और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का अहम योगदान रहा है। विराट कोहली और शाहबाज अहमद का विकेट जल्दी गिरने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 100 रनों से अधिक की साझेदारी की। फाफ डू प्लेसी ने तूफानी 62 रन बनाये तो मैक्सवेल ने 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली है।

Ad

ग्लेन मैक्सवेल के तूफ़ान में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज उड़ गए। उन्होंने महज 44 गेंदों पर 77 रन बनाये। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175 का रहा और उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाये। ग्लेन मैक्सवेल की इस पारी के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लोग 'द बिग शो' का नाम दे रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने इस आईपीएल में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया है और उन्होंने अभी तक खेले 7 मुकाबलों में 253 रन बना लिए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में वह छठे नंबर पर मौजूद हैं।

ग्लेन मैक्सवेल के 'द बिग शो' को लेकर ट्विटर पर उमड़ा प्रतिक्रियाओं का सैलाब :

Ad

(ग्लेन मैक्सवेल का अर्धशतक - वह आते हैं वह हिट लगाते हैं और अपना बिग शो दिखाते हैं)

Ad

(विराट कोहली के शून्य पर आउट होने के बाद फाफ डू प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल RCB के कोलैप्स को बचाते हुए)

Ad

(ग्लेन मैक्सवेल का स्विच हिट - चिन्नास्वामी में द बिग शो)

Ad

(ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी की जर्सी में एक अलग ही तरह के खिलाड़ी नजर आते हैं)

Ad

(ग्लेन मैक्सवेल जैसा खिलाड़ी आपनी टी20 टीम में होना जरुरी है वह कभी भी स्पिनर्स को अटैक करने से नहीं घबराते)

Ad

(ग्लेन मैक्सवेल के इस आईपीएल में अर्धशतक, दो बार उन्होंने बैंगलोर की पारी को बचाया है)

Ad

(ग्लेन मैक्सवेल की जब से आलोचना हुई है तब से वह एक अलग तरह के बल्लेबाज नजर आये हैं)

Ad

(ग्लेन मैक्सवेल 'द बिग शो' की शानदार पारी)

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications