'धोनी होते तो RCB अब तक 3 बार IPL ट्रॉफी जीत जाती' पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज का हैरान करने वाला बयान

Photo Courtesy : IPL Website and BCCI
Photo Courtesy : IPL Website and BCCI

15 साल से आईपीएल (IPL) की ट्रॉफी जीतने का सपना लिए चल रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम को लेकर पाकिस्तान के पूर्व महान गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने बड़ा बयान दिया है। अकरम ने कहा है कि अगर एमएस धोनी (MS Dhoni) आरसीबी के कप्तान होते तो अबतक ये फ्रेंचाइज कम से कम 3 आईपीएल की ट्रॉफी जीत गई होती।

Ad

अकरम को लगता था कि धोनी की शांति और उनके खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरने की क्षमता आरसीबी की बहुत मदद करती।

धोनी होते RCB की कप्तान तो उनके पास तीन आईपीएल की ट्रॉफी होती – वसीम अकरम

स्पोर्ट्सकीड़ा क्रिकेट से एक विशेष चैट में 'वॉट इफ' सेगमेंट पर, वसीम अकरम से पूछा गया कि अगर आरसीबी टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी होते तो क्या होता ? जिसका जवाब देते हुए अकरम ने कहा,

अगर एमएस धोनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान होते तो RCB अब तक 3 आईपीएल ट्रॉफी जीत गई होती। वे अभी तक कोई ट्रॉफी नहीं जीत सकें हैं। उन्हें इतना समर्थन मिलता है। इसके अलावा, उनके पास दुनिया के शीर्ष मॉडर्न युग के खिलाड़ी विराट है, लेकिन दुर्भाग्य से वे अभी तक नहीं जीत पाए हैं। अगर धोनी RCB में होते तो वे उन्हें टाइटल जीतने में मदद करते।

वसीम अकरम ने आगे बताया कि कैसे धोनी के कप्तानी अन्य कप्तानों से अलग होती है। उन्होंने इस बात को दर्शाया कि धोनी बाहर से शांत रहते हुए अपने खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरते हैं ताकि वे फील्ड पर अपनी सर्वोत्तम प्रदर्शन कर सकें।

बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। वहीं आरसीबी 3 बार आईपीएल के फाइनल्स तक तो गई है, मगर एक भी बार खिताब को अपने नाम करने में सफल नहीं हुई है। अगर आईपीएल के इस सीजन की बात की जाए तो एमएस धोनी की CSK 11 मुकाबलों में 6 जीत 4 हार और एक बेनतीजे मैच के बाद 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है। वही RCB 10 मैचों में 5 जीत 5 हार के बाद पांचवे पायदान पर है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications