इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच में 40 ओवर में 421 रन बने और 30 छक्के लगे, लेकिन ईडन गार्डंस में सबसे ज्यादा शोर तब सुनाई दिया जब महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए उतरे। वह क्रीज पर तब उतरे जब चेन्नई की पारी में 2 गेंद बचे थे। रविंद्र जडेजा आउट होकर पवेलियन जा रहे थे और धोनी बैटिंग के लिए डग आउट से मैदान पर आ रहे थे। इस दौरान माही के समर्थन में पूरा स्टेडियम गूंज उठा।ईडन गार्डंस कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, लेकिन रविवार का दृश्य कुछ ऐसा था कि मानो यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा हो। खचाखच भरे स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी दिख ही नहीं रही थी। पूरा स्टैंड पीले रंग में रंगा दिख रहा था। महेंद्र सिंह धोनी इस अपार समर्थन देखकर भावुक हो गए। उन्होंने मैच के बाद कोलकाता के दर्शकों को शुक्रिया कहा।Vishal ❤️@Fans4AlexZverevDhoni mass Entry in Eden Gardens 🧡#CSKvsKKR #MSDHONI61301063Dhoni mass Entry in Eden Gardens 🧡💯#CSKvsKKR #MSDHONI https://t.co/RoJvsFrCu7महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, " मैं समर्थकों को धन्यवाद कहूंगा, वे बड़ी संख्या में आए। इनमें से ज्यादातर लोग अगली बार केकेआर की जर्सी में आएंगे। वे मुझे विदाई देने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद।" कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट 235 रन का स्कोर खड़ा किया।चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। रहाणे नें 29 गेंद 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 71 रन बनाए। वहीं शिवम दुबे ने 21 गेंद पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। इसके अलावा डेवोन कॉनवे वे 40 गेंद पर 56 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 20 गेंद पर 35 रन की पारी खेली। कोलकाता की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन ही बना पाई और 49 रन से मैच हार गई। चेन्नई की टीम इस जीत के साथ शीर्ष पर पहुंच गई।