IPL 2023 : 'मैं जा रहा हूँ गाली खाने', युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा के पास जाने से पहले की मजेदार भविष्वाणी, देखें वीडियो 

Snapshots: Rajasthan Royals Instagram
Snapshots: Rajasthan Royals Instagram

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में आज दो मुकाबले खेले जायेंगे। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) से होगा। वहीं, दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिंड़त राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) से होगी। संजू सैमसन (Sanju Samson) एंड कंपनी इस मुकाबले के लिए पहले ही मुंबई पहुंच चुकी है। बीते दिन (29 अप्रैल) RR की टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में अपने अभ्यास सत्र के दौरान जमकर पसीना बहाया। प्रैक्टिस सेशन के शुरू होने से पहले लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने MI टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से खास मुलाकात की, जिसका वीडियो राजस्थान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये शेयर किया है।

Ad

सभी भारतीय फैंस अच्छे से जानते हैं कि यूजी चहल का भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से खास रिश्ता है। चहल हिटमैन को अपना बड़ा भाई मानते हैं और दोनों अक्सर साथ में मस्ती-मजाक करते नजर आते हैं। कई मौकों पर रोहित को चहल का मजाक उड़ाते हुए भी देखा गया है।

शनिवार को RR ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो रोहित शर्मा को मिलने के लिए जाने लगते हैं और कहते हैं, 'मैं जा रहा हूँ गाली खाने।' इसके बाद वो रोहित के पास चले जाते हैं, वहीं रोहित युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से बातचीत कर रहे होते हैं। रोहित के पास जाते ही चहल उन्हें गले लगा लेते हैं और चुपके से अपनी कोल्डड्रिंक उनके कपड़ों पर गिरा देते हैं।

राजस्थान रॉयल्स इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,

हो सकता है यह बंधन कभी न बदले।

वहीं, क्रिकेट की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट में अब तक सात मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने सिर्फ तीन में जीत हासिल की है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन दमदार रहा है। संजू सैमसन की अगुवाई में RR ने अब तक आठ मुकाबले खेले हैं और पांच मैचों में उन्होंने जीत दर्ज की है। राजस्थान अंक तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए राजस्थान के विरुद्ध जीत हासिल करना बेहद जरुरी है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications