IPL 2024 Auction: गुजरात टाइटंस ने आदिवासी खिलाड़ी को बनाया करोड़पति, मुम्बई इंडियंस से है खास रिश्ता

(Photo Courtesy: Robin Minz Instagram)
(Photo Courtesy: Robin Minz Instagram)

इंडियन प्रीमयर लीग 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन में खिलाड़ियों पर लगातार बड़ी बोलियां लगाई जा रही है। दुबई के कोका कोला एरिना में हो रहे इस ऑक्शन में कई दिग्गज मालामाल हो गए तो कई नए युवा प्रतिभावान खिलाड़ी की किस्मत फ्रेंचाइजी ने बोली लगाकर खोल दी। इन्हीं युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों की लिस्ट में एक नाम रॉबिन मिंज (Robin Minz) का रहा। जिन्हें गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ रुपये देकर अपने नाम किया।

Ad

मूल रूप से झारखंड के गुमला के रहने वाले रॉबिन मिंज को अभी तक घरेलू क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला है। रॉबिन एक धुंआधार बल्लेबाज माने जाते हैं। वह एक फिनिशर के रूप में मशहूर हैं। रॉबिन की प्रतिभा को सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने पहचाना था और झारखंड के इस खिलाड़ी को इंग्लैंड में क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए भेजा था। रॉबिन मिंज का क्रिकेट के प्रति बचपन से ही क्रेज रहा है। आज ऑक्शन में रॉबिन को अपने टीम में शामिल करने के लिए गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच जंग हुई।

इस जंग में गुजरात ने बाजी मारी और रॉबिन को 3.60 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया। रॉबिन अब आईपीएल में झारखंड से जुड़ने वाले पहले आदिवासी खिलाड़ी बन गए हैं। रॉबिन मिंज भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान और रांची के राजकुमार चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जबरा फैन भी हैं। वह महेंद्र सिंह धोनी को ही अपना क्रिकेट का आदर्श मानते हैं।

गुजरात टाइटंस की टीम ने इस होनहार खिलाड़ी पर बड़ी बोली लगाई है। गुजरात को अपनी टीम में एक फिनिशर की तलाश थी। ऐसे में टीम यही उम्मीद करेगी कि रॉबिन आईपीएल के अगले सीजन में यह भूमिका शानदार तरीके से निभाए। रॉबिन के आईपीएल ऑक्शन में बिकने के बाद उनके गृह नगर में काफी खुशी की लहर है। अब फैंस भी यही चाहते हैं कि यह खिलाड़ी आईपीएल 2024 में अपने बल्लेबाजी का जौहर पूरे दुनिया को दिखाए।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications