IPL 2024 Auction : कौन है शुभम दुबे जिनके लिए लगी 5.8 करोड़ की चौंकाने वाली बोली? 

Photo Courtesy: Shubham Dubey Twitter
Photo Courtesy: Shubham Dubey Twitter

आईपीएल (IPL 2024) के 17वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार, 19 दिसंबर को दुबई के कोका कोला एरिना में मिनी ऑक्शन का आयोजन चल रहा है। हर बार की तरह इस ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई। इनमें मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, डैरिल मिचेल जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ियों में भारत के युवा बल्लेबाज शुभम दुबे (Shubham Dubey) ने भी अच्छी कमाई की। उन्हें राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 5 करोड़ 80 लाख रूपये में खरीदा।

Ad

बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि शुभम भारत के घरेलू क्रिकेट के जाने-माने खिलाड़ी हैं, जो मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी करते हैं। घरेलू क्रिकेट में फिनिशर की भूमिका के लिए खिलाड़ी का मिलना आसान नहीं है। विदर्भ के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने फिनिशिर की भूमिका में खुद को साबित किया है।

उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन भी किया था।। शुभम दुबे ने सात पारियों में 187.28 की स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए थे। टूर्नामेंट में बंगाल के खिलाफ खेले मुकाबले में उन्होंने यादगार प्रदर्शन किया था। विदर्भ ने 213 रन का लक्ष्य 13 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया था, जिसमें शुभम की अहम भूमिका रही थी। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर नंबर पांच पर खेलते हुए उन्होंने 20 गेंदों में 58 रनों की तेजतर्रार पारी खेली थी।

उनके टी20 करियर के आंकड़ों की बात करें, तो दुबे ने 20 टी20 मैच खेले हैं और 37.30 की औसत से 485 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.20 रहा है। दुबे पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने हैं। आगामी सीजन में वो राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आएंगे। जहाँ उन्हें जोस बटलर, संजू सैमसन जैसे कई अन्य सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। दुबे के पास भी फैंस के दिलों में अपनी छाप छोड़ने का इससे बढ़िया मौका और नहीं हो सकता।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications