MS Dhoni के IPL करियर को लेकर आई बड़ी जानकारी, CSK के कोच ने किया बड़ा खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं तेज (Photo Courtesy: IPLt20.com)
महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं तेज (Photo Courtesy: IPLt20.com)

CSK Coach on MS Dhoni IPL Retirement: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए खेले गए अहम मुकाबले में सीएसके को 27 रनों से मात दी और प्लेऑफ के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2024 से बाहर होते ही फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा तेज हो गई। दरअसल, कई फैंस का मानना है कि धोनी अब आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि सीएसके के गेंदबाजी कंसलटेंट एरिक सिमंस ने इन बातों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि धोनी को लेकर अटकलें लगाना पागलपन है।

Ad

धोनी को लेकर अटकलें लगाना पागलपन

एरिक सिमंस ने आरसीबी बनाम सीएसके मैच के बाद कहा कि ‘मुझे लगता है कि जो कोई भी धोनी के भविष्य के बारे में अटकलें लगाना चाहता है तो यह पागलपन है। महेंद्र सिंह धोनी ही जानते हैं कि वह क्या करने जा रहे हैं। मुझे पता है कि इस साल मैंने उन्हें प्री-टूर्नामेंट कैंप से गेंद को हिट करते हुए देखा है। वह बहुत शानदार तरीके से खेल रहे हैं और वह खुद निर्णय लेंगे। धोनी एक शानदार इंसान हैं। जब मैं भारतीय टीम के साथ था और अब सीएसके के साथ हूं तो वह शानदार रहे हैं। क्रिकेट और जिदंगी के मामले में उनकी समझ कमाल की है। वह लोगों को अविश्वसनीय कॉन्फिडेंस देते हैं। उनके अंदर कभी हार ना मानने वाला रवैया है। उनके अंदर क्रिकेट की एक सरल समझ है जिसे वह आसान शब्दों में बयां कर सकते हैं। मेरे अनुसार उनके बारे में सबसे बातों में से यह भी एक है।‘

सिमंस ने आगे कहा कि ‘एमएस धोनी की काफी सारी यादें हैं। वह जो पारी खेलते हैं और मुश्किल से टीम को बाहर निकालते हैं। मैं डगआउट में था और मैंने कहा कि यह अविश्सनीय था कि हम ऐसी स्थिति में है और वह विकेट पर हैं। वह जब तक क्रीज पर रहे तब तक आप यकीन करना बंद नहीं कर सकते कि आप जीत सकते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह उन चीजों में एक है जो टीम के अंदर कॉन्फिडेंस जगाती है। धोनी को खेल की गजब की समझ है। वह हर चीजों को सिंपल रखते हैं। बहुत सारे खिलाड़ियों को खेल को उनके जैसे समझने का प्रयास करना चाहिए। धोनी अपनी जानकारियों से दूसरों की मदद करते हैं। खिलाड़ी को उनकी तरह खेलने की नहीं बल्कि उनकी तरह खेल को समझने पर ध्यान देना चाहिए।’

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications