IPL 2024 : मुंबई इंडियंस से जुड़े हार्दिक पांड्या, गुजरात टाइटंस से ट्रेड की कहानी है बेहद दिलचस्‍प 

IPL 2023: Qualifier 1 - Gujarat Titans v Chennai Super Kings
हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 से पहले मुंबई ने गुजरात से नकद राशि देकर खरीद लिया

भारतीय टीम (India Cricket Team) के स्‍टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए एक बार फिर खेलते हुए नजर आएंगे। हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से मुंबई इंडियंस के ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

Ad

हार्दिक पांड्या का गुजरात टाइटंस से पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में ट्रांसफर एक बार में पूरा कैश देकर किया गया। इसका मतलब है कि मुंबई ने एक बार में नकद रुपये देकर हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से खरीदा है। क्रिकबज की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई थी कि मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने रविवार को करार पर हस्‍ताक्षर किए, जो कि आईपीएल 2024 नीलामी से पहले खिलाड़‍ियों के रिटेंशन और रिलीज का आखिरी दिन था।

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरी नकद राशि का करार था और इस कारण किसी खिलाड़ी का आदान-प्रदान नहीं हुआ। बीसीसीआई और आईपीएल के सूत्रों के मुताबिक ट्रेड के लिए औपचारिक मंजूरी दी गई, जिसमें नकद राशि देना शामिल रही। बहरहाल, ट्रेड में कितनी कीमत दी गई, इसका पता नहीं चल सका है। वैसे, 30 साल के हार्दिक पांड्या की आईपीएल में फीस 15 करोड़ रुपये है।

वैसे, मुंबई इंडियंस ने रविवार को जानकारी दी कि फ्रेंचाइजी ने दिग्‍गज तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर सहित 11 खिलाड़‍ियों को रिलीज कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने अपने प्रमुख खिलाड़‍ियों को बरकरार रखा है। मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर के अलावा डुआन यानसेन, राइली मेरेडिथ, झाय रिचर्डसन और क्रिस जॉर्डन को भी रिलीज किया। इससे मुंबई ने स्‍पष्‍ट संकेत दिया कि वो आईपीएल 2024 में नए विदेशी तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरेगी।

मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज ने फ्रेंचाइजी के लिए केवल 5 मैच खेले। आर्चर चोटों से काफी प्रभावित रहे और यही वजह रही कि उन्‍हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज करने का बड़ा फैसला लिया।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications