IPL 2024 : 'मुंबईचा राजा रोहित शर्मा...', कौन है ऑस्ट्रेलिया से आई ये सीक्रेट फैन? वानखेड़े में हिटमैन को दिल खोलकर किया सपोर्ट

Photo Courtesy : AFP and Star Sports Snapshots
Photo Courtesy : AFP and Star Sports Snapshots

Matthew Hayden Daughter Grace Supports Rohit Sharma : आईपीएल 2024 (IPL 2024) का रोमांच धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है। टूर्नामेंट में अभी तक 55 मैच खेले जा चुकें हैं और अंतिम 4 टीमों की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन निराशाजनक ही रहा है। पहले 12 मुकाबलों में मुंबई ने केवल 4 में जीत हासिल की है और 8 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है लेकिन टीम के फैन्स ने उन्हें मुश्किल दौर में भी सपोर्ट किया है।

Ad

एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला पहले 6 मुकाबलों में जमकर बोला लेकिन पिछले 6 मुकाबलों में वह फ्लॉप साबित रहे। देश के साथ विदेश से भी रोहित को उनके खराब फॉर्म के बावजूद लगातार सपोर्ट मिल रहा है। ऑस्ट्रलिया से भारत आई ग्रेस हेडन का समर्थन रोहित शर्मा के प्रति देखते ही बनता है।

मैं भी मुंबई इंडियंस की फैन हूँ - ग्रेस हेडन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस इस समय मुंबई में मौजूद हैं जहाँ वह ब्रॉडकास्टर्स के साथ मिलकर मुंबई टीम और रोहित शर्मा को लेकर सड़कों पर एक शो करती नजर आई। ग्रेस रोहित शर्मा के फैन्स के बीच गई और उन्होंने रोहित के प्रति मिले समर्थन को देखा और उन्हें कैमरे में कैद किया। इससे पहले ग्रेस हेडन ने अपने आपको रोहित शर्मा का बड़ा फैन बताया है। स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि,

'आईपीएल 2024 का सीजन का खुमार सभी के सिर चढ़ कर बोल रहा है और अब मैं मुंबई इंडियंस के हजारों फैन्स के पास जाकर उनका उत्साह देखूंगी। मैं भी एक मुंबई इंडियंस फैन हूँ इसलिए चलिए वानखड़े स्टेडियम की तरफ जाते हुए इस शो की शुरुआत करते हैं।'

बता दें कि गेस हेडन सबसे पहले मुंबई की मशहूर आइसक्रीम की दुकान पर जाती हैं और वहां पर लोगों से मिलती हुई नजर आती हैं। इसके बाद चर्चगेट स्टेशन पर मुंबई टीम के फैन्स से मुलाकात कर वहां कि स्ट्रीटफ़ूड को लेकर बातचीत करती नजर आती हैं और फिर मुंबई इंडियंस के फैन्स के साथ ग्रेस नए-नए चैंट्स सीखती हैं जिसमें 'मुंबईचा राजा रोहित शर्मा' से लेकर 'मुंबई की शान इशान' तक के चैंट्स होते हैं। अंत में वह वानखेड़े स्टेडियम के बाहर जाकर और भी दर्शकों से मिलती है और उनके जोश के साथ रूबरू नजर आती है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications