ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बड़ी वजह से लौटा अपने देश, IPL 2024 में प्रमुख टीम को लगा बड़ा झटका

 Photo Courtesy : Associated Press
Photo Courtesy : Associated Press

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 अप्रैल को हुए मुकाबले के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम के दिग्गज खिलाड़ी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) अपने देश ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए हैं। दायें हैमस्ट्रिंग में एक टियर के चलते मिचेल मार्श को अपने देश वापस लौटना पड़ा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइज़ी से बातचीत कर सयुंक्त रूप से यह फैसला लिया। मिचेल मार्श अपनी चोट का ईलाज क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की देखरेख में करवाएंगे।

Ad

दिल्ली के लिए पिछले दो मैच से बाहर चल रहे मिचेल मार्श मुंबई के खिलाफ मिली टीम की हार के बाद तुरंत ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए। रिपोर्ट के अनुसार यह माना गया है कि मिचेल मार्श को चोट के चलते आईपीएल 2024 से बाहर किया जाना चाहिए या नहीं इस पर अभी किसी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है और न ही कोई फैसला लिया गया है। आईपीएल के तुरंत बाद होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी कर सकते हैं। इसलिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी चोट की गंभीरता को लेकर उन्हें वापस ऑस्ट्रेलिया देश बुला लिया है।

मिचेल मार्श का प्रदर्शन इस आईपीएल में अच्छा नहीं रहा। पहले तीन मुकाबलों में मिली अच्छी शुरुआत को वह बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। मिचेल मार्श ने 4 मैचों में कुल 61 रन बनाये जिसमें केकेआर के खिलाफ वह शून्य पर आउट हुए थे। मार्श के बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ झाय रिचर्डसन को अंतिम ग्यारह में मौका मिला, तो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में दिल्ली ने ऑस्ट्रेलिया के ही युवा बल्लेबाज जेक फ्रेसर मैकगर्क को प्लेइंग XI में खिलाया जहाँ युवा बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया और अपनी टीम दिल्ली को एक महत्वपूर्ण जीत दिलाई।

मिचेल मार्श आईपीएल 2024 के लिए वापस लौटेंगे या नहीं इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है। हालांकि दिल्ली टीम और उनके फैन्स को उम्मीद होगी कि दिग्गज बल्लेबाज जल्द ही टीम के साथ जुड़े।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications