IPL 2024: सचिन तेंदुलकर से लेकर वीरेंद्र सहवाग तक दिग्गजों ने दी होली की बधाई, कई खिलाड़ियों ने जमकर उड़ाया रंग

(Photo Courtesy: Twitter)
(Photo Courtesy: Twitter)

देशभर में आज रंगों का त्योहार होली (Holi 2024) धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाने वाले इस पर्व की धूम हर ओर है। आज पूरा देश रंगों के त्योहार में रंगा नजर आ रहा है। होली के रंगों के बीच आईपीएल का भी खुमार छाया हुआ जिसने फैंस का मजा डबल कर दिया है। इसी बीच सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से लेकर वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) जैसे दिग्गजों ने फैंस को होली के खास पर्व की बधाई दी है तो कई क्रिकेटर धूम-धाम से रंगों का यह त्योहार खेलते नजर आए हैं।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ की सोशल मीडिया पर एक सेल्फी सामने आई है। इस तस्वीर में वह दिल्ली के कई खिलाड़ियों के साथ रंगों से सराबोर नजर आ रहे हैं। तस्वीर में डेविड वॉर्नर, अक्षर पटेल और इशांत शर्मा जैसे स्टार धूमधाम से होली रे रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं।

Ad

पृथ्वी शॉ के अलावा ड्वेन ब्रॉवो का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह होली के एक इवेंट में धूम मचाते हुए नजर आ रहे हैं। ब्रॉवो होली पर अपने गानों पर लोगों को झूमाते नजर आ रहे हैं।

Ad

सचिन, सहवाग और आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने दी होली की बधाई

Ad

(सभी को होली के इस खूबसूरत त्यौहार पर ढेर सारी खुशियाँ और रंगों की शुभकामनाएँ। आइए, हम सब मिलकर इसे यादगार बनाएं। होली और रंग पंचमी की हार्दिक बधाई)।

Ad

(रंग बरसे ! आपको प्यार, हँसी और आशीर्वाद से भरी होली की शुभकामनाएं)।

Ad

(रंग दे डीसी)।

Ad

(रंगों का त्योहार आपके जीवन में खुशी, हंसी और गर्मजोशी का संचार करे! आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं!)।

Ad

(दिन को खुशी के रंगों और पीले प्यार की फुहारों से रंग दें)।

Ad

(प्रिय एलएसजी ब्रिगेड, हमारे जीवन में रंग लाने के लिए धन्यवाद)।

(होली की शुभकामनाएं, ठंडाई और ढेर सारी गुजिया भेज रहा हूं)।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications