IPL 2024 : 'हार्दिक की गलती नहीं कि उन्हें कप्तान बनाया गया', पूर्व दिग्गज कप्तान ने दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

Photo Courtesy : AP Photo / Mahesh Kumar
Photo Courtesy : AP Photo / Mahesh Kumar

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में सभी टीमों ने कम से कम एक-एक मुकाबले में जीत हासिल कर ली है लेकिन 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की जीत का खाता अभी तक नहीं खुला है। आईपीएल के 17वें सीजन से पहले मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइज़ी ने दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी पद से हटाकर गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) से हार्दिक पांड्या को ट्रेड कर टीम का नया कप्तान चुना गया। आईपीएल 2024 की शुरुआत से ही हार्दिक पांड्या दर्शकों के निशाने पर लगातार बने हुए हैं।

Ad

अहमदबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम से लेकर घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम तक हार्दिक पांड्या को बू किया है। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिल्ली के डायरेक्टर और क्रिकेट सौरव गांगुली ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले सौरव गांगुली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया, जहाँ उन्होंने हार्दिक पांड्या को लगातार बू किये जाने अपर सवाल किया गया और उन्होंने इस सन्दर्भ में कहा कि, 'मुझे नहीं लगता कि प्रशंसकों को हार्दिक पंड्या को बू या आलोचना करनी चाहिए, यह सही नहीं है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान नियुक्त किया है। खेलों में ऐसा होता है, चाहे आप भारत की कप्तानी करें या अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करें, आपको कप्तान नियुक्त किया जाता है। रोहित शर्मा एक अलग वर्ग के खिलाड़ी हैं। इस फ्रेंचाइजी के लिए उनका प्रदर्शन, भारत के लिए उनका प्रदर्शन, एक कप्तान और एक खिलाड़ी के रूप में प्रदर्शन एक अलग स्तर पर रहा है। यह हार्दिक की गलती नहीं है कि उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है।'

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या हाल ही में सोमनाथ मंदिर पहुंचे और वहां जाकर उन्होंने पाठ-पूजा की। हार्दिक पांड्या ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया और कैप्शन में लिखा कि, 'एक अच्छे दिल के साथ धन्य महसूस कर रहा हूँ।' हार्दिक पांड्या का यह वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने हार्दिक के इस नए रूप के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट की है। हालांकि कुछ लोगों ने कमेन्ट करते हुए कहा कि हार्दिक मुंबई की जीत की कामना कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications