IPL 2024: SRH के खिलाड़ियों को भीड़ ने घेरा, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल; देखें हैरान करने वाला वीडियो

भीड़ में परेशान दिखे हेनरिक क्लासेन (Photo Courtesy: Twitter)
भीड़ में परेशान दिखे हेनरिक क्लासेन (Photo Courtesy: Twitter)

Heinrich Klaasen and Jaydev Unadkat with Fans: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में सनराइजर्स हैदाराबाद (SRH) अभी तक हर मुकाबले में धमाकेदार अंदाज में खेल रही है। हैदराबाद के बल्लेबाज तूफानी अंदाज में टूर्नामेंट में अब तक खेलते हुए नजर आए हैं। खास तौर पर टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। हेनरिक के बल्लेबाजी के साथ-साथ भारत में फैंस के बीच उनकी अलग लेवल की दिवानगी देखने को मिल रही है।

Ad

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में हेनरिक क्लासेन फैंस के भीड़ के बीच में घिरे हुए नजर आ रहे हैं। भीड़ में में हेनरिक क्लासेन के साथ-साथ सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज जयदेव उनदाकट भी दिख रहे हैं। यह वीडियो किसी मॉल में आयोजित हुए कार्यक्रम का रहा जहाँ भीड़ में मौजूद हर एक फैन हेनरिक क्लासेन और जयदेव उनादकट के साथ एक तस्वीर लेने के लिए बेचैन नजर आया। बेकाबू भीड़ के बीच क्लासेन काफी परेशान भी नजर आते हैं। वह लगातार फैंस को शांत रहने के लिए कहते हुए नजर आते हैं।

हालांकि फैंस तब भी क्लासेन की एक झलक पाने के लिए पूरी तरह से बेचैन रहते हैं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस यह भी सवाल उठा रहे हैं कि बिना किसी सुरक्षा के क्लासेन जैसे बड़े खिलाड़ी को किसी कार्यक्रम में फ्रेंजाइजी कैसे जाने दे सकती है।

Ad

आपका बता दें कि भारत में लोगों के अंदर क्रिकेट के लिए एक अलग लेवल की दिवानगी देखने को मिलती है। फैंस यहां क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए हजारों किलोमीटर की यात्रा तक कर लेते हैं। हालांकि कई बार भीड़ बढ़ने के कारण यह खिलाड़ियों के सुरक्षा को देखते हुए काफी खतरनाक हो जाता है।

गौरतलब है कि हेनरिक क्लासेन का बल्ला आईपीएल 2024 में लगातार धमाका कर रहा है। क्लासेन ने अब तक मौजूदा सीजन में टीम के लिए 10 मुकाबले खेले हैं। इस दारन उनके बल्ले से 3 अर्धशतक की मदद से 337 रन निकले हैं। वह लीग में अब तक 31 छक्के लगा चुके हैं। फैंस को यही उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में क्लासेन बल्ले से और बड़े-बड़े धमाके करेंगे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications