IPL 2024: सूर्यकुमार यादव का टुटा दिल, मुंबई इंडियंस के बड़े फैसले के बाद शेयर की इन्स्टा स्टोरी

सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा
भारतीय टीम के टी20 कप्तान है सूर्यकुमार यादव

आईपीएल (IPL 2024) के मिनी ऑक्शन से पहले खबर आई कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) दोबारा मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने जा रहे हैं और 15 दिसंबर को दिग्गज ऑलराउंडर को मुंबई का कप्तान बना दिया गया है। इससे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के प्रशंसक तो हैरान नजर आ रहे हैं, साथ ही मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को लेकर भी कहा जा रहा है कि वह भी नाखुश हैं। दरअसल, मुंबई इंडियंस के महत्वपूर्ण बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया की स्टोरी पर टूटे हुए दिल की इमोजी पोस्ट की है।

Ad

टूटे हुए दिल की इमोजी वाली स्टोरी को लेकर यह मायने लगाए जा रहे हैं कि सूर्यकुमार यादव भी हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने पर खुश नहीं हैं। लेकिन सूर्यकुमार यादव ने टूटे हुए दिल की इमोजी पर किसी संदर्भ का जिक्र नहीं किया।

सूर्यकुमार यादव की इन्स्टाग्राम स्टोरी
सूर्यकुमार यादव की इन्स्टाग्राम स्टोरी

हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2021 के बाद मुंबई इंडियंस ने स्वतंत्र कर दिया था। इसके बाद हार्दिक गुजरात टाइटंस की टीम में पहुंचे, जहां उन्होंने 2 साल तक टीम का नेतृत्व किया। एक सीजन में उनकी मौजूदगी में ही टीम विजेता भी रही।

Ad

ये एक युग का अंत है - आकाश चोपड़ा

रोहित शर्मा को कप्तान पद से हटाए जाने के बाद क्रिकेट जगत के कई दिग्गज अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और बेहतरीन कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर रोहित शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है

रोहित शर्मा बेहतरीन कप्तानों में से एक थे। दस साल में पांच ट्राफियां जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा टीम को बहुत अच्छे से प्रबंधित करते हैं। उन्होंने हमेशा ही टीम को खुद के आगे रखा।

आकाश चोपड़ा के मुताबिक किसी भी कप्तान को परखने का सबसे बड़ा पैमाना यही होता है कि जो खिलाड़ी उसके नेतृत्व में खेल रहे हैं, क्या वह उसके नेतृत्व में और अधिक खेलना चाहते हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications