मुंबई इंडियंस ने दिग्गज खिलाड़ी को बनाया कोच, पोलार्ड के साथ अगले IPL से संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

2019 IPL Final - Mumbai v Chennai
शेन बोंड के स्थान पर लसिथ मलिंगा को मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी कोच चुना

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने हाल ही में शेन बोंड (Shane Bond) से गेंदबाजी कोच का करार खत्म किया। 9 साल से शेन बोंड मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच के रूप में जुड़े थे लेकिन आगामी आईपीएल से वह इस फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा नहीं रहेंगे। मुंबई इंडियंस ने उनके स्थान पर अपने पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) को साइन कर लिया है। मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइज़ी की अन्य टीमों में भी लसिथ मलिंगा गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन अब आईपीएल में भी वह मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ेंगे।

Ad

मुंबई इंडियंस ने अपनी प्रेस रिलीज़ में इस खबर की जानकारी देते हुए बताया है कि, 'लसिथ मलिंगा को टीम ने गेंदबाजी कोच के रूप में चुना है। वानखेड़े मैदान के दिग्गज गेंदबाज को मार्क बाउचर के नेतृत्व और बल्लेबाजी कोच किरोन पोलार्ड के साथ टीम में शामिल किया गया है। लसिथ मलिंगा ने MI फ्रैंचाइज़ी के साथ अपने रिश्ते को और भी मजबूत किया है। MI न्यूयॉर्क और केपटाउन के साथ-साथ अब वह मुंबई इंडियंस टीम के भी गेंदबाजी कोच होंगे।

लसिथ मलिंगा ने इस सन्दर्भ में कहा कि, 'मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी कोच नियुक्त होने पर मेरे लिए वास्तव में सम्मान की बात है। MI न्यूयॉर्क और MI केपटाउन के बाद #OneFamily में मेरा सफ़र जारी है। मैं मार्क बाउचर, पॉली, रोहित और बाकी टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। विशेष रूप से गेंदबाजी यूनिट के साथ, जिसका दृष्टिकोण मुझे पिछले सीजन में पसंद आया था।

आपको बता दें कि आईपीएल में लसिथ मलिंगा केवल एक ही टीम का हिस्सा रहे हैं, जिन्होंने कई सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट खेला। मलिंगा ने मुंबई के लिए साल 2009 से खेलना शुरू किया और 2019 में टीम को ट्रॉफी दिला कर अपने आईपीएल करियर का शानदार अंत किया। उनके नाम 4 आईपीएल ट्रॉफी, 2 चैंपियंस लीग ट्रॉफी और गेंदबाजी कोच के रूप में 1 मेजर लीग क्रिकेट की ट्रॉफी है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications