MLC 2023 : 'क्या हम कैसे भी करके पूरन को मुंबई इंडियंस में ला सकते हैं?', तूफानी शतक के बाद ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

Photo Courtesy : Sportzpics via ESPNcricinfo
Photo Courtesy : Sportzpics via ESPNcricinfo

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) फ्रैंचाइज़ी का जलवा पूरे विश्व भर में देखने को मिल रहा ह।ै आईपीएल (IPL) में 5 खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस की टीम ने इस साल महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) का खिताब भी जीता था, तो आज मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2023) में भी फ्रैंचाइज़ी की नई टीम MI न्यूयॉर्क चैंपियन बन गई है। फाइनल में सिएटल ओर्कास को हारकर MI न्यूयॉर्क ने इस लीग का पहला खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के हीरो कप्तान निकोलस पूरन रहे जिन्होंने 55 गेंदों पर 137 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली।

Ad

निकोलस पूरन ने अपनी इस पारी के दौरान 10 चौके और 13 छक्के जड़े। मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क की टीम ने 184 रनों के लक्ष्य को 16 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। फाइनल में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क के लिए ट्रेंट बोल्ट और राशिद खान ने भी अपना जलवा दिखाया और 3-3 विकेट अपने नाम किये।

निकोलस पूरन के तूफानी शतक के बाद ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

Ad

(MLC फाइनल में एक बेहतरीन खेल देखा है, निकोलस पूरन का पागलपन केवल 40 गेंदों पर शतक )

Ad

(क्या हम कैसे भी करके निकोलस पूरन को मुंबई इंडियंस में ला सकते है)

Ad

(आईपीएल में पोलार्ड, महिला प्रीमियर लीग में हेली मैथ्यूज और एमएलसी में पूरन, MI फ्रैंचाइज़ी को पहला खिताब जितवाने में विंडीज के खिलाड़ियों का योगदान रहा है)

Ad

(फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने वाले कप्तान)

Ad

(क्या पारी रही पूरन)

Ad

(MI फ्रैंचाइज़ी के लिए 9वीं ट्रॉफी, यह टीम केवल जीतना जानती है)

Ad

(40 गेंदों पर शतक, क्या प्लेयर है निकोलस पूरन)

Ad

(सुबह उठकर देखा - पूरन ने क्या ही बल्लेबाजी का नजारा दिखाया है)

Ad
Ad

(निकोलस पूरन हीरो है, निकलस पूरन किंग है और बेस्ट है)

(निकोलस पूरन ने अंतिम चरण में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 55 गेंदों पर 13 छक्कों की मदद से नाबाद 137 रन बनाए! एमआई न्यूयॉर्क के लिए टूर्नामेंट जीता और कई रिकॉर्ड के साथ पहला एमएलसी पूरा किया - 167 के स्ट्राइक रेट से 388 रन और 34 छक्के!!! क्या खिलाड़ी है!)

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications