भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पिछले काफी दिनों से परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं। वहां से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें धोनी पत्नी साक्षी बेटी जीवा, ऋषभ पंत और कुछ अन्य दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते दिखाई दिए थे। वहीं, नए साल के मौके पर धोनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस बीच जीवा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने पापा और मम्मी के साथ खूब एन्जॉय करती दिख रही हैं।5 जनवरी, शुक्रवार को जीवा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में धोनी परिवार दुबई के एक फेमस होटल में साथ में मिलकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जीवा ने ब्लैक कलर का ड्रेस पहना हुआ है, जिसमें वो काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं, धोनी प्रिंटेड शर्ट और ब्लू जीन्स में दिखे, जबकि साक्षी ने वाइट ड्रेस पहना हुआ है।आप भी देखें यह वीडियो: View this post on Instagram Instagram Postएमएस धोनी की गिनती विश्व के सबसे सफल कप्तानों में होती है, जिन्होंने आईसीसी की तीन ट्रॉफियां जीती हैं। वहीं, आईपीएल में भी उनका दबदबा देखने को मिलता है। अपनी अगुवाई में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स को पांच टाइटल जीता चुके हैं। आईपीएल 2024 के लिए सीएसके ने उन्हें रिटेन किया हुआ है और आगामी सीजन में धोनी एक बार फिर टीम का नेतृत्व करते हुए दिखेंगे।आईपीएल 2023 के दौरान धोनी को बाएं घुटने में दिक्कत थी। हालाँकि, दर्द में रहते हुए उन्होंने बिना कोई मैच मिस किये पूरा सीजन खेला था। सीजन के खत्म होने के बाद धोनी ने मुंबई में अपने बाएं घुटने की सर्जरी करवाई थी और अब वो अपनी फिटनेस हासिल करने में जुटे हैं। धोनी जल्द ही रांची में आईपीएल 2024 के लिए अपनी तैयारी शुरू करेंगे।