रोहित-इशान ने पावरप्ले में की रनों की बारिश, IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए बनाया दूसरा बड़ा रिकॉर्ड

(Photo Courtesy: IPLt20.com)
(Photo Courtesy: IPLt20.com)

इंडियंन प्रीमियर लीग (IPL) के 20वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच में मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और इशान किशन (Ishan Kishan) ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने इस सीजन टीम के लिए पावरप्ले में दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाए।

Ad

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के पावरप्ले में 6 ओवर में 75 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी बात यह भी रही कि टीम को इस दौरान एक भी झटका नहीं लगा था और उनके दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और इशान किशन बल्ले से धमाका करते हुए नजर आए थे। मुंबई की टीम ने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 76 रन बनाए थे।

मुंबई ने अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 52 रन बनाए थे। यह मुंबई द्वारा पावरप्ले में इस सीजन बनाया गया तीसरा सबसा बड़ा स्कोर था।

मुंबई इंडियंस की ओर से आज दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बल्ले से तूफान मचा दिया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 49 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा के अलावा इशान किशन का भी बल्ला जमकर चला उन्होंने 23 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली।

दोनों ने जिस तरह की तेज शुरुआत मुंबई इंडयंस को दिलाई है। उसे देखते हुए टीम यह चाहेगी की वह दिल्ली के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाकर अपनी पहली जीत हासिल करे। दरअसल, मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में अब तक 3 मुकाबले खेली है। इन तीनों मैचों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में मुंबई की टीम दिल्ली को हराने के लिए अपनी पूरी जान लगाते हुए नजर आएगी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications