भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 1-0 से पिछे चल रही है। वहीं इसी बीच लंब समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी स्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) मैदान पर उतरने की तैयारियों में जुट गए हैं।आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिखर धवन एक नई क्रिकेट किट के साथ नजर आ रहे हैं। शिखर धवन किट बॉक्स से गेंद, बल्ले सभी को दिखाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शिखर धवन लाइट कलर की टीशर्ट और ब्लैक कलर के ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। धवन अपने घर में ही क्रिकेट बॉक्स को खोल कर फैंस को इसे दिखा रहे हैं। इसके बाद शिखर धवन नए बल्ले को टेस्ट करते हुए भी नजर आए। शिखर धवन का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। खासतौर पर शिखर धवव को क्रिकेट किट के साथ देख फैंस में खुशी की लहर है। View this post on Instagram Instagram Postशिखर धवन ने आखिरी बार आईपीएल 2023 में एक्शन में नजर आए थे। उनके लिए आईपीएल 2023 मिला जुला रहा था। ऐसे में आईपीएल 2024 के पहले बाएं हाथ के यह बल्लेबाज पूरे दमखम से वापसी की तैयारियों में जुट गए हैं। सभी को पूरी उम्मीद है कि आईपीएल 2024 में गब्बर का बल्ला जमकर चलेगा। आईपीएल के दौरान शिखर धवन पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पंजाब किंग्स आज तक आईपीएल में एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाई है। ऐसे में फ्रेंचाइजी को पूरी उम्मीद है कि शिखर की कप्तानी में आईपीएल 2024 में पंजाब की टीम पहली बार खिताब अपने नाम करेगी।आपको बता दें कि इस वीडियो से पहले शिखर का बुलेट चलाते हुए एक वीडियो सामने आया था। धवन का वह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था।