विराट कोहली ने IPL में हासिल किया बड़ा कीर्तिमान, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी बड़ा कारनामा

Photo Courtesy : IPL and BCCI
Photo Courtesy : IPL and BCCI

विराट कोहली (Virat Kohli) ने बल्लेबाजी में एक नया कीर्तिमान रच दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में विराट कोहली ने 7000 रन पूरे कर लिए हैं। आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 50वें मैच में विराट कोहली ने आरसीबी (DC vs RCB) की ओर से खेलते हुए इस नए रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। इतना ही नहीं विराट कोहली ने आईपीएल में खासतौर पर दिल्ली (Delhi Capitals) के खिलाफ एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

Ad

आईपीएल में विराट कोहली ने बनाया एक नया रिकॉर्ड

आईपीएल 2023 का 50वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ओपनिंग करने के लिए विराट कोहली और फाफ डु-प्लेसिस मैदान पर आए। विराट ने कुछ ही देर के बाद आईपीएल में अपने 7000 रन पूरे कर लिए। विराट आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके पीछे दूसरे नंबर पर शिखर धवन का नाम है, जिन्होंने अभी तक में 6536 रन बनाए हैं। इसके अलावा विराट ने सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

विराट कोहली ने आईपीएल में शुरू से अभी तक सिर्फ एक टीम यानी आरसीबी की ओर से ही क्रिकेट खेला है। उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से लेकर आईपीएल 2023 तक में कुल 233 मैच खेले हैं। इन मैचों की 225 पारियों में विराट ने 36.75 की औसत और 129.51 की स्ट्राइक रेट से कुल 7000 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 50 अर्धशतकीय पारियां खेली है। वहीं, विराट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रनों का रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी विराट कोहली ने 1000 से ज्यादा रन बना लिए है। किसी एक टीम के खिलाफ 1000 रन पूरे करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने केकेआर और पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में 1000 रन से ज्यादा रन बनाये हैं, तो रोहित शर्मा ने कोलकाता और शिखर धवन ने चेन्नई के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की हुई है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications