आईपीएल 2022 से पहले मुंबई इंडियंस से जुड़ा दिग्गज खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी ने किया खास पोस्ट 

सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस द्वारा जीती गई आईपीएल ट्रॉफियों के साथ
सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस द्वारा जीती गई आईपीएल ट्रॉफियों के साथ

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के शुरू होने से पहले आज मुंबई इंडियंस (MI) के मेंटर और क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी टीम के होटल में पहुँच चुके हैं। सचिन हर बार आईपीएल के सीजन से पहले टीम के साथ जुड़कर उनका मार्गदर्शन करते हैं तथा युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

Ad

मुंबई इंडियंस ने सचिन के आने का एक वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा,

आला रे
Ad

इसके बाद मुंबई ने एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें सचिन तेंदुलकर होटल में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं और इसके बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी के द्वारा जीती गयीं पांच आईपीएल ट्रॉफियों के साथ तस्वीरें भी खिचवाईं।

Ad

सचिन तेंदुलकर 2008 से लेकर 2013 तक मुंबई इंडियंस के लिए खिलाड़ी के तौर पर एक अहम सदस्य रहे और उसके बाद वह किसी ना किसी तरह फ्रेंचाइजी के साथ बने रहे। मुंबई इंडियंस के लिए तेंदुलकर ने 78 मैचों में 33.83 की औसत से 2334 रन बनाये हैं। इसके अलावा उनके नाम एक शानदार शतक भी है।

आईपीएल 2022 को एक न्यूट्रल टूर्नामेंट की तरह लेने की जरूरत है - रोहित शर्मा

आईपीएल 2022 के दौरान मुंबई इंडियंस को अपने 11 मैच मुंबई में ही खेलने हैं और इसी वजह से कई लोग उनके लिए फायदा बता रहे हैं। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने ऐसे किसी भी फायदे से इंकार किया। रोहित के मुताबिक हमें इस सीजन को एक न्यूट्रल टूर्नामेंट की तरह लेने की जरूरत है।

बुधवार को मुंबई इंडियंस द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने कहा,

यह अपेक्षाकृत नई टीम है, बहुत सारे नए लोग आए हैं। टीम के 70 से 80% खिलाड़ी मुंबई में पहले नहीं खेले हैं। केवल मैं, सूर्या, पोलार्ड, ईशान और बुमराह यहाँ खेले हैं, अन्य सभी ने इतना नहीं खेला है। इसलिए अतिरिक्त लाभ जैसी कोई चीज नहीं है। हम सभी दो साल बाद मुंबई में खेल रहे हैं। वास्तव में, अन्य फ्रेंचाइजी पिछले साल मुंबई में खेली थीं। हमें खेलने को नहीं मिला था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications