SRH के स्टार क्रिकेटर की खुली किस्मत, IPL के बाद प्रमुख टी20 लीग के बने सबसे महंगे खिलाड़ी

शानदार फॉर्म में हैं नितीश रेड्डी (Photo Courtesy: X)
शानदार फॉर्म में हैं नितीश रेड्डी (Photo Courtesy: X)

Nitish Kumar Reddy APL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज सनराइजर्स हैदराबाद महत्वपूर्ण मुकाबले में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। इस अहम मुकाबले से पहले सनराइजर्स कैंप के स्टार युवा खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आईपीएल में अपने प्रदर्शन से लोहा मनवाने वाले नितीश आंध्र प्रदेश लीग के भी सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

Ad

APL ऑक्शन में सबसे महंगे बिके नितीश रेड्डी

आंध्र प्रदेश क्रिकेट लीग 2024 के लिए गुरुवार को ऑक्शन किया गया। इस ऑक्शन में नितीश की किस्मत खुल गई और उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए सभी टीमों के बीच होड़ लग गई। नितीश पर हालांकि मार्लिन गोदावरी टाइटंस ने रिकॉर्ड बोली लगाई और उन्हें 15.6 लाख की बड़ी बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया।

Ad

सनराइजर्स ऑरेंज ऑर्मी ने अपने एक्स अकाउंट से बोली का एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें नितीश रेड्डी आंध्र प्रदेश ऑक्शन में खुद पर लग रही बोली को लाइव देख रहे थे। मर्लिन गोदावरी टाइटंस द्वारा खरीदे जाने के बाद नितीश काफी खुश होते हैं। वह अपने होटल रूम में अन्य खिलाड़ियों के साथ इसका जश्न मनाते हुए नजर आते हैं।

आंध्र प्रदेश क्रिकेट लीग में आज से पहले किसी भी खिलाड़ी पर इतनी बड़ी बोली नहीं लगाई गई है। नितीश पर यह शानदार बोली का कारण उनका आईपीएल 2024 में लगातार शानदार प्रदर्शन करना है। नितीश अब आंध्र प्रदेश क्रिकेट लीग में भी अपनी टीम मर्लिन गोदावरी टाइटंस के लिए कमाल का प्रदर्शन करना चाहेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद के इस युवा खिलाड़ी के मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्रदर्शन पर नजर डाले तो उन्होंने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक की मदद से 239 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में हैदराबाद के लिए कई अहम पारियां खेली है। नितीश रेड्डी अब टीम के लिए बचे हुए मुकाबलों में भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर टीम को दूसरी बार आईपीएल खिताब दिलाना चाहेंगे।

बता दें कि हैदराबाद की टीम ने अब तक 12 मैच खेले हैं। इनमें 7 जीत और 14 अंक के साथ टीम चौथे पायदान पर मौजूद है। सनराइजर्स अगर आज के मुकाबले में गुजरात को हरा देगी तो वह 16 अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच सकती है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications