आईपीएल (IPL 2023) का आगाज होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 31 मार्च से इस मेगा लीग के 16वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। खिलाड़ियों के साथ अब टीम के बाकी प्रमुख सदस्य भी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ना शुरू हो गए हैं। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) अपने स्क्वाड के साथ जुड़े, जिसका वीडियो फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये साझा किया है।बता दें कि, तीन सालों बाद एक बार फिर सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हैं। इससे पहले गांगुली 2019 में दिल्ली के एडवाइजर रह चुके हैं। हालाँकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अध्यक्ष बनने के बाद सौरव गांगुली ने दिल्ली कैपिटल्स के मेंटोर का पद छोड़ दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में भी फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को खरीदने के लिए गांगुली और हेड कोच रिकी पोंटिंग के सुझाव का पालन किया था। आईपीएल के एक और सीजन में दिल्ली को गांगुली के अनुभव का फ़ायदा मिलने वाला है।वीडियो में सबसे पहले दादा कार से उतरते हैं और फिर खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने के बाद उनका स्वागत किया जाता है। फिर वो लिफ्ट में अपने कमरे की ओर प्रस्थान करते हैं।आप भी देखें यह वीडियो: View this post on Instagram Instagram Postडेविड वॉर्नर के कन्धों पर होगी दिल्ली को पहला टाइटल जिताने की जिम्मेदारीगौरतबल है कि डीसी आईपीएल के पहले सीजन से लीग का हिस्सा रही है लेकिन उन्होंने अभी तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीती है। आईपीएल 2020 में टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में फाइनल तक का सफर जरूर तय किया था लेकिन आखिरी पड़ाव पर मुंबई इंडियंस के हाथों उन्हें 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। आगामी सीजन में टीम की अगुवाई डेविड वॉर्नर करते हुए दिखेंगे जिनके कन्धों पर दिल्ली को आईपीएल का पहला ख़िताब जिताने की जिम्मेदारी होगी।