आईपीएल (IPL 2023) की शुरुआत से ही पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बाएं घुटने में दर्द की शिकायत थी। पूरे सीजन के दौरान उन्होंने नी कैप पहनकर खेला और एक भी मैच मिस नहीं किया था। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने आईपीएल का अपना पांचवां टाइटल जीता। पिछले महीने सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने अपडेट देते हुए बताया था कि मुंबई में हुई धोनी के घुटने की सर्जरी सफल रही थी। वहीं, अब धोनी की पत्नी साक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह 'थाला' की फिटनेस को लेकर अपडेट दे रही हैं।बता दें कि धोनी और साक्षी ने मिलकर अपने एक प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी जिसमें बनी उनकी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। साक्षी अपनी टीम के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची थी, जहाँ धोनी के फैंस पहले से ही मौजूद थे। इस बीच जब उन्होंने साक्षी को देखा था उन्होंने उनसे पूर्व कप्तान धोनी की फिटनेस को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए। फैंस ने पूछा, माही भाई कैसे हैं? इस पर साक्षी ने जवाब दिया, 'माही भाई रिकवर कर रहे हैं और वह रिहैब में हैं।'आप भी देखें यह वीडियो:DHONI Era™ 🤩@TheDhoniEraFans : How is Mahi bhai !? Sakshi : "He's recovering, he's in rehab". 🤞@MSDhoni #MSDhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/ZxczqLAHpc1078208Fans : How is Mahi bhai !? Sakshi : "He's recovering, he's in rehab". 👍🤞@MSDhoni #MSDhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/ZxczqLAHpcगौरतलब है कि साक्षी और धोनी पिछले कई दिनों से चेन्नई में अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त थे। इसी दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में जब साक्षी से पूछा गया था कि, क्या हम धोनी जी को फिल्मो में एक हीरो के तौर पर देखने की उम्मीद कर सकते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि,अगर कुछ अच्छा आता है, तो वो कर सकते हैं। उन्होंने बहुत सारे विज्ञापन किए हैं। वो कैमरे से शर्माते नहीं है। वो जानते है कि अभिनय कैसे करना है। वो 2006 से कैमरे के सामने अभिनय कर रहे हैं। अगर वास्तव में कुछ अच्छा रहेगा है तो वो एक्टिंग कर सकते हैं। अगर मुझे उनके लिए चयन करना होगा, तो मैं एक एक्शन फिल्म चुनूंगी। क्योंकि वो हमेशा एक्शन में रहते हैं।