IPL 2020: पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के खेल पर जताई ख़ुशी

पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ

Ad

पृथ्वी शॉ ने अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खेल को लेकर प्रतिक्रिया दी है। पृथ्वी शॉ ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक बेहतरीन रहा है। पृथ्वी शॉ की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में उम्दा खेल दिखाया है और पृथ्वी शॉ ने भी कुछ मौकों पर इस टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी की है।

पृथ्वी शॉ ने कहा कि टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत है और हमें इस लय को आगे लेकर जाना है। अभ्यास सेशन में जो भी हम करते हैं उसे मैदान पर लागू करना होता है। इसे सटीक तरीके से ऐसा करना चाहते हैं। सब सही चल रहा है।

यह भी पढ़ें: आईपीएल में अंतिम 5 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें

पृथ्वी शॉ हैं खुश

पृथ्वी शॉ ने कहा कि बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ स्किल दिखाने में भी टीम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मुझे टीम के लिए ख़ुशी है। पृथ्वी शॉ ने आरसीबी के खिलाफ मैच के बारे में कहा कि मैं पावरप्ले के बाद भी अपनी पारी को आगे बढ़ा सकता था। उन्होंने अपना ध्यान अगले मैच पर होने की बात कही।

पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ मैच में बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत हासिल की थी। आरसीबी की टीम को दिल्ली ने हर क्षेत्र में पछाड़ते हुए कोई मौका नहीं दिया। हालांकि दिल्ली की टीम के हर खिलाड़ी ने मौका मिलने पर अपना बेस्ट प्रदर्शन करने का प्रयास किया है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भी कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों ने दिल्ली की जीत की प्रतिक्रिया दी थी। अब इस टीम का प्रदर्शन देखकर लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के इस सीजन में आगे तक जाएगी।

दिल्ली कैपिटल्स के बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय श्रेयस अय्यर की कप्तानी को भी दिया जा रहा है। पिछले मैच में उन्होंने गेंदबाजी में शानदार परिवर्तन करते हुए आरसीबी को मौका नहीं दिया। आरसीबी के बल्लेबाजों को जमने का मौका दिल्ली ने नहीं दिया।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications