पृथ्वी शॉ भारतीय टीम की तरफ से खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, सौरव गांगुली का बड़ा बयान

पृथ्वी शॉ को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने
पृथ्वी शॉ को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने

युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को लेकर पूर्व बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि पृथ्वी शॉ अब भारतीय टीम (Indian Cricket Team) की तरफ से खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। गांगुली के मुताबिक सेलेक्टर्स और कप्तान की निगाहें जरूर पृथ्वी शॉ के ऊपर होंगी।

Ad

पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच जुलाई, 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इस साल की शुरुआत में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में भारत के स्क्वाड में शामिल किया गया था लेकिन इस दौरान उन्हें एक भी मुकाबला खेलने को नहीं मिला था। फैंस को शॉ अब आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए दिखेंगे।

कप्तान रोहित शर्मा की निगाहें पृथ्वी शॉ के ऊपर जरूर होंगी - सौरव गांगुली

पृथ्वी शॉ और सौरव गांगुली दोनों आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड का ही हिस्सा हैं। सौरव गांगुली टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हैं। जब पृथ्वी शॉ को लेकर उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा,

मेरे हिसाब से पृथ्वी शॉ भारत की तरफ से खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें मौका मिलेगा या नहीं ये स्लॉट के ऊपर डिपेंड करता है। मुझे पूरा यकीन है कि रोहित शर्मा और सेलेक्टर्स की निगाहें उनके ऊपर होंगी। वो एक बेहतरीन प्लेयर हैं और अब तैयार हैं।

आपको बता दें कि पिछले कुछ सीजन से पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने पारी की शुरूआत करते हुए कई विस्फोटक पारियां टीम के लिए खेली हैं। सबसे बेस्ट सीजन उनका आईपीएल 2021 रहा था। उस दौरान पृथ्वी शॉ ने 15 मैचों में 31.93 की औसत से 479 रन बनाए थे। इस साल कप्तान ऋषभ पंत भी टीम में नहीं हैं और इसी वजह से काफी सारा दारोमदार पृथ्वी शॉ के ऊपर होगा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications