RCB के लिए खेल चुके दिग्गज को पंजाब किंग्स ने किया शामिल, दी बड़ी जिम्मेदारी 

पंजाब किंग्स ने स्पिन कोच की नियुक्ति की है
पंजाब किंग्स ने स्पिन कोच की नियुक्ति की है

भारत के पूर्व खिलाड़ी और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए भी खेल चुके सुनील जोशी (Sunil Joshi) को पंजाब किंग्स (PBKS) ने आगामी सीजन के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जोशी को पीबीकेएस ने अपना स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। वह 2019 में भी टीम के लिए यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं और 2020 में भारतीय चयन समिति में शामिल होने के बाद, यह जिम्मेदारी छोड़ दी थी। 2020 में वह भारतीय चयनकर्ताओं के अध्यक्ष बने और बाद में चेतन शर्मा ने यह जिम्मेदारी संभाली। हालांकि जोशी 2022 पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के बाद तक समिति का हिस्सा बने रहे।

Ad

सुनील जोशी ने 1996 से 2001 के बीच भारत के लिए 15 टेस्ट और 69 वनडे मैच खेले और कुल 110 विकेट चटकाए। बायें हाथ के इस स्पिनर ने 2012 में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। जोशी 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्क्वाड का भी हिस्सा थे।

सुनील जोशी ट्रेवर बेलिस के अगुवाई वाले कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे, जिन्होंने अनिल कुंबले को पंजाब किंग्स के मुख्य कोच के रूप में रिप्लेस किया था। पिछले सीजन के बाद, पीबीकेएस ने अपने कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव किये और बल्लेबाजी कोच के लिए वसीम जाफर और गेंदबाजी कोच के रूप में चार्ल्स लेंगवेल्ट को वापस से शामिल किया। वहीं फ्रेंचाइजी ने कप्तानी में भी बड़ा बदलाव किया और बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया।

पंजाब किंग्स ने की सोशल मीडिया पर नियुक्ति की घोषणा

पंजाब किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुनील जोशी के नियुक्ति की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नियुक्ति की जानकारी देते हुए लिखा,

हम यह घोषणा करते हुए उत्साहित हैं कि पूर्व भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर सुनील जोशी को पंजाब किंग्स स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। #SherSquad, आइए उनका गर्मजोशी से स्वागत करें।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications