अगले साल 10 जनवरी से शुरू हो रही SA20 लीग के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम की नई फ्रैंचाइज़ी टीम MI केपटाउन (MI Capetown) के कप्तान के रूप में अफगानिस्तान (Afghanistan) के दिग्गज स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) का चुनाव किया गया है। MI केपटाउन ने इस बड़ी खबर की जानकारी अपने आधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर दी। राशिद खान को MI केपटाउन और किरोन पोलार्ड को MI अमीरात का कप्तान चुना गया है। हालांकि किरोन पोलार्ड के नाम पर औपचारिक घोषणा अब की गई है लेकिन राशिद खान के नाम पर मुहर लगना एक अहम खबर है।MI केपटाउन के साथ मुंबई इंडियंस ने भी अपने आधिकारिक हैंडल पर रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड और राशिद खान का फोटो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि मुंबई इंडियंस की सभी टीमों के कप्तान इस प्रकार हैं। मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अम्बानी ने इस विषय पर कहा कि, 'हमें क्रिकेट सीजन 2023 के लिए अपने विस्तारित MI ग्लोबल वन फैमिली के लिए अपने कप्तानों की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है।'दोनों टीमों के नए कप्तानों को लेकर आकाश अम्बानी ने आगे कहा कि, 'हमारे दोनों कप्तानों में प्रतिभा, अनुभव और जुनून का अद्भुत मिश्रण है। मुझे विश्वास है कि पोलार्ड और राशिद क्रिकेट के MI के नाम और ब्रांड को आगे बढ़ाएंगे। MI अमीरात और MI केप टाउन में हम मुंबई इंडियंस टीम की भावना डालने व यूएई और दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए हमारी उत्कृष्ट कोचिंग टीमों के साथ काम करेंगे।' View this post on Instagram Instagram Postदक्षिण अफ्रीका में शुरू होने वाली इस टी20 लीग में MI केपटाउन के कप्तान राशिद खान के अलावा कगिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, सैम करन और लियम लिविंगस्टोन जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं। आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट का पहला मैच MI केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच न्यूलैंड्स स्टेडियम में आयोजित होगा। View this post on Instagram Instagram Post