रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटाए जाने के बाद उनकी पत्नी ने चेन्नई सुपर किंग्स के पोस्ट पर दी अपनी प्रतिक्रिया 

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह (PIC: Twitter)
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह (PIC: Twitter)

शुक्रवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी पद से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया था। इस घोषणा के बाद से ही मुंबई और रोहित शर्मा के फैंस काफी निराश नजर आये थे और उन्हें फ्रेंचाइजी का फैसला भी पसंद नहीं आया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद उनके लिए एक खास वीडियो शेयर किया था, जिस पर रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Ad

2013 में हिटमैन ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी और दस सालों में उन्होंने पांच बार टीम को टाइटल जिताया। हालाँकि, अब फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को ये जिम्मेदारी सौंप दी है। एमआई ने पिछले महीने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, पांड्या ने मुंबई द्वारा कप्तान बनाये जाने का आश्वासन मिलने के बाद ही अपनी पुरानी टीम में वापसी करने का फैसला लिया था। मुंबई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये हार्दिक को कप्तान बनाये जाने की घोषणा की थी।

सीएसके ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर रोहित शर्मा को आईपीएल में एक लीडर के रूप में उनकी सफल यात्रा के समापन पर बधाई दी। इस वीडियो पर रोहित की पत्नी रितिका ने येलो कलर की हार्ट इमोजी कमेंट की।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

मुंबई के इस फैसले से मैं भी थोड़ा हैरान हूँ- वसीम जाफर

मुंबई इंडियंस द्वारा अपने कप्तान को अचानक बदले जाने के फैसले ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर को भी हैरान कर दिया। ईएसपीएन क्रिकइंफो पर इस संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने कहा,

मुझे आश्चर्य है कि मुंबई इंडियंस इतनी जल्दी रोहित शर्मा से आगे बढ़ गई है। ये इतनी जल्दी हुआ, मैं भी थोड़ा हैरान हूं। जब उन्होंने ट्रेड किया, तो शायद हार्दिक को यह बता दिया गया था कि वह कप्तान के रूप में आने वाले हैं, लेकिन क्या इसकी सूचना रोहित को दी गई थी, मुझे नहीं पता।
कुछ लोग ऐसे थे जिनके मुंबई के अगले कप्तान बनने की पूरी उम्मीद थी। इनमें से एक हैं सूर्यकुमार यादव, जो भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने वास्तव में अच्छी कप्तानी की है। जसप्रीत बुमराह ने भी टेस्ट में भारत की कप्तानी की। मुझे आशा है कि इसे वास्तव में अच्छी तरह से संप्रेषित किया गया है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications