'बहुत कुछ बदल गया है,' MI की कप्तानी से हटाए जाने को लेकर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बदलाव को लेकर कही बड़ी बात

रोहित शर्मा और एमआई के कप्तान  हार्दिक पांड्या (Image Credits: IPLT20)
रोहित शर्मा और एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या (Image Credits: IPLT20)

Rohit Sharma Breaks Silence over MI Captaincy: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की। पिछले दो सीजन से एमआई हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रही है। इससे पहले कई सीजन तक मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा थे, जिनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने 5 आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। हालांकि, फिर 2024 में रोहित को कप्तानी से हटा दिया गया था। इसके बाद हार्दिक को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।

Ad

अब रोहित शर्मा ने लगभग एक साल बाद मुंबई की कप्तानी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जियोस्टार पर 'रोहित शर्मा के साथ चर्चा' के दौरान हिटमैन ने कहा,

"जब मैंने शुरुआत की थी तब से अभी तक चीजें बदल गई हैं। मैं मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करता था अब मैं ओपनिंग करता हूं। मैं कप्तान था अब मैं कप्तान नहीं हूं। मुंबई इंडियंस के चैंपियनशिप जीतने वाले सीजन के कुछ खिलाड़ी अब कुछ टीमों के कोच हैं। इसलिए रोल के साथ-साथ बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन मानसिकता वही है।"
Ad

रोहित ने आगे मानसिकता पर बात करते हुए कहा

"मैं इस टीम के लिए जो करना चाहता हूं वो नहीं बदला है। वो है कि मैं जाकर खेलूं और ट्रॉफी जीत सकूं। मुंबई इंडियंस इसके लिए ही जानी जाती है। पिछले कुछ सालों से हमने ट्रॉफी जीती और मैच को उन परिस्थितियों से बदला, जिन पर कोई विश्वास नहीं कर सकता था। यहीं मुंबई इंडियंस और मुंबई की खासियत है"

रोहित ने IPL 2025 में MI के खिलाड़ियों पर भी बात की

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल नए खिलाड़ियों पर भी बात की। रोहित ने कहा कि ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ी पहले भी यहां आए हैं। वह अपने साथ बहुत अनुभव लेकर आते हैं और एमआई की संस्कृति को समझते हैं। अब न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर हैं, जो अनुभव और क्लास दोनों जोड़ते हैं। विल जैक्स और रीस टॉप्ली जैसे खिलाड़ी वैराइटी लेकर आते हैं जबकि रयान रिकेल्टन एक रोमांचक युवा खिलाड़ी हैं। हर खिलाड़ी अपने साथ टीम में कुछ अलग लेकर आ रहा है। जब आप इन्हें एक टीम के रूप में साथ लेकर मैदान पर उतरते हैं तो फिर यह बड़ा प्रभाव डालते हैं। हमारे पास कई युवा भारतीय खिलाड़ी भी हैं जिनमें बहुत काबिलियत है। मैं उनके साथ खेलने के लिए उत्सुक हूं। मेरा लक्ष्य टाटा आईपीएल ट्रॉफी जीतना और मुंबई इंडियंस को गौरव वापस दिलाना है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications