रोहित शर्मा की मां ने विराट-हिटमैन के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट, कैप्शन ने जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल

Sneha
rohit sharma mother purnima sharma post
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 7 रन से हराया था (PC : Virat Kohli Instagram)

Rohit Sharma Mother Purnima Sharma Post: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) को इस बार भारत ने साउथ अफ्रीका से जीत कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारा और दूसरी बार टीम विजेता बनी। इससे पहले साल 2007 में भारत ने यह ट्रॉफी पहली बार जीती थी। जहां एक तरफ भारत की कामयाबी पर पूरा देश जश्न मना रहा है तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा की मां ने भी एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विराट कोहली और बेटे रोहित शर्मा की फोटो डाली है। इसके साथ ही उन्होंने एक बेहद खास कैप्शन भी दिया है।

Ad

रोहित शर्मा की मां ने पोस्ट की तस्वीर

Ad

रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा शर्मा ने पोस्ट शेयर की है जिसपर एक खास कैप्शन भी लिखा हुआ है। इस पोस्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। हिटमैन के कंधे पर उनकी बेटी भी बैठी नजर आ रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए पूर्णिमा ने लिखा - 'टी20 क्रिकेट की GOAT जोड़ी, कंधे पर उनकी बेटी, पीठ पर पूरा देश और अपने साइड में भाई।' बता दें कि रोहित शर्मा की मां ने यह पोस्ट रोहित और विराट के लिए किया है। जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताया।

विशाखापट्टनम की हैं रोहित की मां

रोहित की मां पूर्णिमा शर्मा का घर विशाखापट्टनम में है। शुरुआत में रोहित शर्मा की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। रोहित नागपुर में एक तेलुगू परिवार में पैदा हुए थे। उनके पैदा होने के डेढ़ साल बाद उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था। रोहित के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण दोनों भाईयों को दादा-दादी के घर रहने के लिए भेज दिया गया था। वहां रोहित ने गली क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

साल 2015 में रोहित शर्मा ने की थी शादी

रोहित शर्मा और रितिका ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट करने के बाद साल 2015 में शादी कर ली। बता दें की रितिका एक स्पोर्ट्स मैनेजर हैं। कपल साल 2018 में पेरेंट्स बने , रितिका ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया जिसका नाम समायरा शर्मा रखा गया। बता दें की रोहित और रितिका की मुलाकात युवराज सिंह ने करवाई थी। रोहित ने रितिका को प्रपोज़ बोरीवली के स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर किया था, जहां से उन्होंने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications