IPL 2025: KKR के खिलाफ कितने रन बनाएंगे रोहित शर्मा? Grok ने की भविष्यवाणी

Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty
Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty

Grok Predicts Rohit Sharma Score MI vs KKR: आईपीएल 2025 में आज 31 मार्च, सोमवार शाम वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लीग स्टेज का 12वां मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस सीजन में अपनी पहली जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी पहले दो मैचों में पूरी तरह से फ्लॉप नजर आ रही है। ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। रोहित दो मुकाबलों में सिर्फ 8 रन ही बना पाए हैं। पहले मैच में रोहित डक बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं दूसरे मैच में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे।

Ad

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की हैं। 2024 में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ी थी और हार्दिक पांड्या टीम के नए कप्तान बने थे। तब से मुंबई इंडियंस का बुरा दौर शुरू हो गया था। एमआई के लिए 2024 का सीजन भी काफी खराब रहा और टीम पहली बार पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी।

Ad

रोहित शर्मा आज कितने रन बनाएंगे

अब मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले हमने ग्रोक AI से पूछा कि रोहित शर्मा इस मुकाबले में कितने रन बनाएंगे। AI चैटबॉट ने रोहित के फॉर्म, पिच और गेंदबाजों पर विचार करते हुए बताया कि रोहित शर्मा आज एमआई को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब साबित हो सकते हैं। रोहित 15-20 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बना सकते हैं। अगर रोहित पावरप्ले में आउट नहीं होते हैं तो वह केकेआर के तेज गेंदबाजों पर जमकर प्रहार करेंगे। रोहित 50-70 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भी नजर सकते हैं।

इसके अलावा चैटबॉट ने कहा कि रोहित स्पिन के खिलाफ टीम को अच्छी शुरुआत देने में असफल साबित हो सकते हैं। सुनील नारेन या वरुण चक्रवर्ती के आगे रोहित शर्मा ढेर हो सकते हैं। एक बार फिर वह सिंगल फिगर स्कोर बनाकर पवेलियन लौट सकते हैं। हालांकि केकेआर के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। रोहित ने 34 मैचों में केकेआर के खिलाफ 1070 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications