3 खिलाड़ी जो CSK के लिए एमएस धोनी के IPL 2025 के बीच संन्यास लेने पर संभाल सकते हैं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

Neeraj
IPL 2023: Qualifier 1 - Gujarat Titans v Chennai Super Kings - Source: Getty
IPL 2023: Qualifier 1 - Gujarat Titans v Chennai Super Kings - Source: Getty

CSK wicketkeeper option after MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) लीग शुरू होने के अगले ही दिन अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैदान में उतरेगी। CSK को लगातार इतनी सफलता दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। हर बार धोनी इन अटकलों को गलत साबित कर देते हैं। इसके बावजूद यह धोनी के लिए आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। कई बार देखने को मिला है कि जब दिग्गज क्रिकेटर्स के लिए सीजन अच्छा नहीं जा रहा होता है तो वे सीजन के बीच में ही खुद को पीछे खींच लेते हैं। धोनी भी आगामी सीजन में ऐसा करते हुए दिख सकते हैं। अगर धोनी ने ऐसा किया तो CSK के पास विकेटकीपिंग के लिए क्या विकल्प होंगे?

Ad

#3 वंश बेदी

CSK ने इस बार अपनी टीम में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज वंश बेदी को शामिल किया है। 22 साल का यह क्रिकेटर दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलता है। उन्होंने इसी सीजन दिल्ली के लिए अपना सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी डेब्यू किया था और अब तक केवल एक ही टी-20 मुकाबला खेल सके हैं। इसके बावजूद इस बल्लेबाज को लेकर काफी बातचीत हुई। अगर धोनी सीजन के बीच में ही पीछे हटते हैं तो वंश विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

#2 डेवन कॉनवे

न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज डेवन कॉनवे भी विकेटकीपिंग कर लेते हैं। हालांकि, कॉनवे को अक्सर विकेटकीपिंग करते हुए नहीं देखा जाता है। इसके बावजूद वह समय आने पर इस भूमिका को भी निभा सकते हैं। CSK का हिस्सा बनने के बाद से ही कॉनवे इस टीम के बहुत अहम खिलाड़ी रहे हैं। विकेटकीपिंग में भी कॉनवे काफी अच्छे हैं और अगर CSK उन्हें जिम्मेदारी देगी तो वह बखूबी इसे निभा सकते हैं।

#1 रुतुराज गायकवाड़

CSK ने धोनी की जगह पर रुतुराज गायकवाड को अपना कप्तान नियुक्त किया है और उन्हें भी धोनी की तरह ही एक सफल कप्तान बनने का मौका दिया है। टीम मैनेजमेंट लगातार रुतुराज पर भरोसा जता रही है। घरेलू क्रिकेट में देखा गया था कि रुतुराज लगातार विकेटकीपिंग कर रहे थे। ऐसे में धोनी के उपलब्ध नहीं होने पर रुतुराज खुद भी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

कीपिंग करते हुए मैच को कंट्रोल करना भी काफी आसान होता है। अक्सर यह देखा गया है कि विकेटकीपर कप्तान के लिए पूरे मैदान पर नजर रखना काफी आसान होता है। रुतुराज लगातार विकेटकीपिंग कर भी रहे हैं तो ऐसे में उनके पास अच्छा खासा अभ्यास भी होगा।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications