SA20 2025: सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज

SA20 2025 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल
SA20 2025 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

SA20 2025 Updated Points Table: दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग में रविवार को सनराइजर्स ईस्टर्न केप और डरबन सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स की टीम ने आसानी के साथ जीत हासिल की। पहले बैटिंग करते हुए डरबन सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना सकी। इसके जवाब में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने इस टारगेट को 15.2 ओवर में ही सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Ad

सनराइजर्स ने सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की और वो पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर आ गए हैं। जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम पहले स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि एमआई केपटाउन पहले नंबर पर मौजूद है। वहीं पार्ल रॉयल्स चौथे स्थान से दूसरे स्थान पर आ गई है, जबकि प्रिटोरिया कैपिटल्स 5वें स्थान पर खिसक गई है।

इस आर्टिकल में हम आपको SA20 2025 के 14वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल बताएंगे। साथ ही अभी तक लीग के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में भी बताएंगे।

Ad

SA20 2025 के 14वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

1) एमआई केप टाउन- 5 मैच, 3 जीत, 2 हार, 14 अंक

2) पार्ल रॉयल्स- 4 मैच, 3 जीत, 1 हार, 12 अंक

3) जोबर्ग सुपर किंग्स- 4 मैच, 2 जीत, 1 हार, 1 बेनतीजा, 10 अंक

4) सनराइजर्स ईस्टर्न केप- 5 मैच, 2 जीत, 3 हार, 10 अंक

5) प्रिटोरिया कैपिटल्स- 5 मैच, 1 जीत, 2 हार, 2 बेनतीजा, 9 अंक

6) डरबन सुपर जॉयंट्स- 5 मैच, 1 जीत, 3 हार, 1 बेनतीजा, 6 अंक

SA20 2025 के टॉप 5 बल्लेबाज

1) लुआन ड्रे प्रिटोरियस (पार्ल रॉयल्स)- 4 मैच, 206 रन (दो अर्धशतक)

2) जो रुट (पार्ल रॉयल्स) - 4 मैच, 195 रन (दो अर्धशतक)

3) रासी वैन डर डुसेन (एमआई केपटाउन)- 5 मैच, 193 रन (एक अर्धशतक)

4) रहमानुल्लाह गुरबाज (प्रिटोरिया कैपिटल्स)- 5 मैच, 138 रन (एक अर्धशतक)

5) रीजा हेंड्रिक्स (एमआई केपटाउन)- 5 मैच, 127 रन (एक अर्धशतक)

SA20 2025 के टॉप 5 गेंदबाज

1) रिचर्ड ग्लीसन (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)- 5 मैच, 8 विकेट

2) नूर अहमद (डरबन सुपर जायंट्स)- 5 मैच, 7 विकेट

3) मुजीब उर रहमान (पार्ल रॉयल्स)- 4 मैच, 7 विकेट

4) मार्को यानसेन (सनराइजर्स ईस्टर्न केप) - 5 मैच, 6 विकेट

5) दयान गलीम (पार्ल रॉयल्स) - 4 मैच, 6 विकेट

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications