विल जैक्स की धुआंधार पारी की बदौलत प्रिटोरिया कैपिटल्स ने हासिल की जबरदस्त जीत

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने हासिल की बेहतरीन जीत (Photo Credit - Pretoria Capitals )
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने हासिल की बेहतरीन जीत (Photo Credit - Pretoria Capitals )

साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) के छठे मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 37 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम 7 विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज विल जैक्स को उनकी धुआंधार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Ad

सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। प्रिटोरिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में फिल साल्ट के रूप में उन्हें बड़ा झटका लग गया। वो महज एक ही रन बना सके। मिडिल ऑर्डर में रिली रोसो भी 20 ही रन बना सके। हालांकि इसके बाद विल जैक्स और डी ब्रुयन ने तीसरे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर पारी को संभाल लिया। डी ब्रुयन ने 23 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 42 रन बनाए और विल जैक्स ने 46 गेंद पर 7 चौके और 8 छक्के की मदद से 92 रनों की जबरदस्त पारी खेली। जिमी नीशम ने 10 गेंद पर 18 रनों की पारी खेली।

सनराइजर्स की टीम 179 रन तक ही पहुंच पाई

टार्गेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स ने 15 रन तक ही दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान एडेन मार्करम ने 29 गेंद पर 46 रन बनाकर पारी को संभाला। जॉन जॉन स्मट्स ने भी 25 गेंद पर 28 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद टीम ने 119 रन तक 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद निचले क्रम में मार्को यानसेन ने 20 गेंद पर 36 और ब्रायडन कार्स ने 13 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाकर अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन जीत नहीं दिला पाए। प्रिटोरिया के कप्तान वेन पर्नेल ने सिर्फ 20 रन देकर 2 विकेट लिए।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications