आईपीएल 2022 में डेब्यू ना कर पाने वाले मुंबई इंडियंस के अर्जुन तेंदुलकर को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास सन्देश 

अर्जुन तेंदुलकर की आईपीएल टीम में सचिन तेंदुलकर मेंटर की भूमिका में हैं
अर्जुन तेंदुलकर की आईपीएल टीम में सचिन तेंदुलकर मेंटर की भूमिका में हैं

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मुंबई इंडियंस (MI) ने डेब्यू का मौका नहीं दिया। यह युवा खिलाड़ी पूरे सीजन बेंच पर बैठा रहा। दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने सीजन के बाद अपने बेटे अर्जुन से हुई बातचीत का खुलासा किया।

Ad

अर्जुन पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। इस दौरान कई युवाओं को डेब्यू का मौका मिला लेकिन इस खिलाहड़ी को अभी भी मौके की तलाश है। इस सीजन मुंबई काफी पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इसी वजह से उम्मीद लगाई जा रही थी कि शायद आखिरी के कुछ मैचों के दौरान अर्जुन को डेब्यू का मौका मिल सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अपने यूट्यूब चैनल पर सचिन तेंदुलकर ने प्रशसंकों से रूबरू हुए और इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह अर्जुन तेंदुलकर को खेलते देखना पसंद करते। इस पर उन्होंने कहा,

यह एक अलग सवाल है। मैं क्या सोच रहा हूं या मैं क्या महसूस करता हूं यह महत्वपूर्ण नहीं है। सीजन पहले ही खत्म हो चुका है।

अर्जुन को मिली कड़ी मेहनत करने की सलाह

वहीं उन्होंने कहा कि युवा अर्जुन तेंदुलकर को इस स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करने की जरूरत है। दिग्गज खिलाड़ी ने कहा,

अर्जुन से मेरी बातचीत हमेशा से रही है कि रास्ता चुनौतीपूर्ण होने वाला है, कठिन होने वाला है। आपने क्रिकेट खेलना शुरू किया क्योंकि आप क्रिकेट से प्यार करते हैं, ऐसा करते रहें, कड़ी मेहनत करते रहें और परिणाम सामने आएंगे।

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए टी20 खेल चुके हैं और उन्हें रणजी स्क्वाड में भी शामिल किया गया था। हालाँकि हाल ही में नॉकआउट चरण के लिए घोषित हुई मुंबई की टीम में उन्हें जगह नहीं दी गई है। देखना होगा कि आगे चलकर अर्जुन कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या उन्हें अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस बरकरार रखेगी या नहीं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications