मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और श्रीलंका (Sri Lanka) के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने आईपीएल 2021 सत्र के लिए गत चैंपियन मुंबई इंडियंस की सफलता की कामना की है और कहा है कि वह उन्हें एक और ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहेंगे। जयसूर्या ने सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में 2008 से 2010 तक मुंबई इंडियंस के साथ खेला और उस दौरान मास्टर ब्लास्टर के शुरुआती साथी थे।अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम रही है। आज आईपीएल शुरू हो रहा है इसलिए उन्हें शुभकामनाएँ देता हूँ और एक बार फिर ख़िताब जीतने की कामना करता हूँ। शुभकामनाएँ।सनथ जयसूर्या के जाने के बाद मुंबई इंडियंस ने सफल के झंडे गाड़ने शुरू किये और रोहित शर्मा की कप्तानी में अब तक पांच बार खिताबी जीत हासिल करने में मुंबई इंडियंस की टीम सफल रही है। पिछले दो साल में लगातार मुंबई इंडियंस ने खिताबी जीत हासिल की है और अगर यह टीम तीसरी बार भी ऐसा करने में सफल रहती है, तो एक एक अलग तरह का रिकॉर्ड हो जाएगा। आईपीएल में ख़िताब की हैट्रिक अब तक किसी भी टीम ने नहीं लगाई है।पिछले सीजन में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने अपने साल के अनुसार जीत पैटर्न को तोड़ने में कामयाबी हासिल की, जब उन्होंने आईपीएल 2020 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर लगातार दूसरा खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने 2013, 2015, 2017 और 2019 में अपने खिताब जीते थे।Mumbai Indians have been the most successful team at @IPL. Wishing the team success and another title as the IPL kicks off today. Good luck boys!@mipaltan— Sanath Jayasuriya (@Sanath07) April 9, 2021पिछले सीजन के लगभग सभी खिलाड़ी मुंबई के पास हैं लेकिन कुछ नए नाम भी इस बार शामिल किये गए हैं। क्रिस लिन को डेब्यू करने का मौका मिला है। उनके अलावा मार्को जैनसन को भी मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ मैदान पर उतारा है। मुंबई इंडियंस के जीतने की बातें टूर्नामेंट की शुरुआत में ही होनी शुरू हो गई है।