भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने हाल ही में अपनी पत्नी के साथ एक सुंदर तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। सैमसन फिलहाल मैदान से दूर हैं और इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की समाप्ति के बाद से सैमसन अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं और अब उन्होंने पत्नी के साथ सुंदर तस्वीर के साथ इसकी झलक लोगों को भी दिखाई है। View this post on Instagram Instagram Postदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे भारतीय टीम के घरेलू टी20 सीरीज के लिए सैमसन को भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने और तमाम सीनियर क्रिकेटर्स को आराम दिए जाने के बीच लोगों को उम्मीद थी कि सैमसन को भारतीय टीम में जगह मिलेगी, लेकिन चयनकर्ताओं ने सबको चौंकाने वाला फैसला लिया है। IPL 2022 में शानदार रहा था सैमसन का प्रदर्शनआईपीएल 2022 में सैमसन ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के साथ ही कप्तानी में भी शानदार स्किल का नमूना पेश किया था। सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 का फाइनल खेला था। पहले सीजन की विजेता रहने वाली राजस्थान केवल दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी। फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने उन्हें हरा दिया था और राजस्थान दूसरी बार खिताब नहीं जीत पाई थी।सैमसन ने राजस्थान के लिए खेले 17 मैचों में लगभग 29 की औसत और 147 की स्ट्राइक-रेट के साथ 458 रन बनाए थे। उन्होंने सीजन में कुल दो अर्धशतक लगाए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत और इशान किशन को जगह दी गई है। पंत को टीम की कप्तानी करने का भी मौका मिला है। IPL 2022 में प्रदर्शन की बात करें तो इन दोनों ही बल्लेबाजों का प्रदर्शन सैमसन जितना प्रभावी नहीं रहा था।