3 क्रिकेटर जिन्होंने अपनी कजिन सिस्टर से की शादी, लिस्ट में 2 पाकिस्तानी दिग्गज भी शामिल 

शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी की तस्वीर (photo credit: instagram/safridiofficial)

3 cricketers who marry to their cousin sister: क्रिकेट जगत की लव स्टोरी और अफेयर्स हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही क्रिकेटर्स के अफेयर की खबरें आती रहती हैं। कई क्रिकेटर्स को अपना सच्चा प्यार मिला भी और कुछ क्रिकेटर्स की लव स्टोरी सिर्फ सुर्खियों तक ही सीमित रहीं।

Ad

क्रिकेटर्स की शादियां भी काफी चर्चा में रहती हैं। इस आर्टिकल में हम आपकों दुनिया के 3 ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी कजिन सिस्टर से शादी की है।

ऐसे क्रिकेटर्स जिन्होंने कजिन बहन से रचाई शादी

3. शाहिद अफरीदी और नाजिया की शादी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने 20 साल की उम्र में अपने मामा की बेटी नादिया से शादी की थी। शाहिद अफरीदी ने 22 अक्टूबर 2000 को नादिया से शादी की थी। बता दें कि नादिया अफरीदी के सगे मामा की बेटी हैं। शाहिद और नादिया की 5 बेटियां हैं, जिनका नाम अक्सा, अंशा, अजवा, असमारा और अरवा है। शाहिद दो बच्चों के नाना भी बन चुके हैं। उनकी एक बेटी की शादी पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से हुई है।

Ad

2. पाकिस्तानी क्रिकेटर सईद अनवर और लुबना की शादी

पाकिस्तानी क्रिकेटर सईद अनवर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 1996 में अपनी चचेरी बहन लुबना से शादी की थी। लुबना पेशे से डॉक्टर हैं। साल 2001 इस कपल के जीवन में भूचाल आ गया था। 2001 में सईद अनवर की बेटी की मृत्यु हो गई थी, जिसका अनवर को गहरा दुख हुआ था। इस घटना का असर उनके क्रिकेट करियर पर भी पड़ा था। इस दुख से उबर ना पाने की वजह से उन्होंने 2003 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लिया था।

1. मोसद्देक हुसैन और शरमीन समीरा की शादी

बांग्लादेश टीम के स्टार आलराउंडर मोसद्देक हुसैन ने साल 2012 में अपनी कजन शरमीन समीरा से शादी की थी। हुसैन शादी के वक्त बेहद कम उम्र के थे। उन्होंने 16 साल की उम्र में शरमीन से शादी की थी। शादी के बाद हुसैन पर आरोप लगा था कि वह अपनी पत्नी को दहेज के लिए परेशान करते थे। इस मामले की वजह से उन्हें क्रिकेट टीम से अपना स्थान भी गंवाना पड़ा था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications