शाहिद अफरीदी इस साल दूसरी बार बने नाना, घर में नन्ही परी का हुआ आगमन; पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शाहीद अफरीदी
शाहीद अफरीदी ने शेयर की पोस्ट (photo credit: instagram/safridiofficial)

Shahid Afridi Becomes Grand Father Second Time in 2024: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने की वजह उनका क्रिकेट करियर नहीं बल्कि उनका परिवार है। शाहिद अफरीदी इस साल 2024 में दो बार नाना बन चुके हैं। शाहिद अफरीदी के घर नन्हा मेहमान आया है। बता दें कि शाहिद अफरीदी अगस्त 2024 में पहली बार नाना बने थे, तब उनकी बेटी अंशा अफरीदी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। अंशा अफरीदी पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन अफरीदी की पत्नी हैं। इस बार उनकी बड़ी बेटी अक्सा के घर खुशखबरी आई है। शाहिद अफरीदी की बेटी अक्सा ने 16 दिसंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, इस बात की जानकारी शाहिद अफरीदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

Ad

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शाहिद अफरीदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी बड़ी बेटी अक्सा और नन्ही परी की तस्वीर को शेयर कर कैप्शन पर बधाई देते हुए लिखा कि 16.12.2024- अल्हम्दुलिल्लाह, अल्लाह ने अक्सा और नसीर को खूबसूरत बेटी (जिसका नाम आयरा) से नवाजा है, बेटियां उनकी दया का सबसे अनमोल आशीर्वाद हैं, हमें अपनी दुआ में रखें।

Ad

शाहिद अफरीदी और पत्नी नादिया से जुड़े किस्से

आपको बता दें कि शाहिद अफरीदी ने साल 2000 में नादिया से शादी की थी। शाहिद अफरीदी और नादिया शादी के पहले से ही एक- दूसरे को जानते थे। नादिया शाहिद अफरीदी के मामा की बेटी हैं। शाहिद अफरीदी पांच बेटियों के पिता हैं, जिनके नाम हैं - अक्सा, अंशा, अजवा, असमारा, और अरवा। शाहिद अफरीदी और नादिया ने 2000 में अपनी सबसे छोटी बेटी का स्वागत इस दुनिया में किया था।

शाहिद अफरीदी की पत्नी नादिया पेशे से डॉक्टर हैं। एक इंटरव्यू में शाहिद ने बताया कि एक बार उन्होंने मजाक में अपने पिता से कहा था कि वे उनके लिए कोई लड़की ढूंढ लें। जब वह वापस आए, तो उनके पिता ने बताया कि उन्होंने उनके लिए नादिया को चुना है।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications