5 Young Cricketers Gets Gift From Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के देश भर में लाखों-करोड़ों फैंस हैं। फैंस विराट को सिर्फ उनके खेल की वजह से नहीं बल्कि उनके नेचर की वजह से भी पसंद करते हैं। फैंस उनके हेयर स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस के भी खूब दीवाने रहते हैं।
हम आपको विराट कोहली के बारे में खास बात बताने वाले हैं। शायद ही आपको पता हो कि विराट कोहली अपनी टीम के कई खिलाड़ियों को महंगे- महंगे तोहफे भी दे चुके हैं। जी हां ये गिफ्ट उन्होंने किसी को बर्थडे पर नहीं बल्कि ऐसे ही दरियादिली दिखाते हुए दिए हैं। इसी कड़ी में हम आपको पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें विराट कोहली से गिफ्ट मिले हैं। आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।
विराट कोहली इन खिलाड़ियों को दे चुके हैं महंगे-महंगे गिफ्ट
5. शुभमन गिल
इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम भी शामिल है। विराट ने शुभमन गिल को रोलेक्स डे डेट घड़ी गिफ्ट की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली ने जो घड़ी शुभमन गिल को गिफ्ट की, उसकी कीमत 85 लाख रुपए के आसपास है।
4. रिंकू सिंह
इस लिस्ट में रिंकू सिंह का नाम भी शामिल है। आईपीएल के पिछले सीजन में विराट कोहली ने रिंकू सिंह को एक बैट गिफ्ट किया था, हर किसी ने विराट की तारीफ की थी, जिसकी अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपये है।
3. रियान पराग
राजस्थान रॉयल्स के अहम खिलाड़ी रियान पराग को भी विराट कोहली ने एक साइन किया हुआ बैट गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत 2 लाख के आस-पास है। पराग इस सीजन भी राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेल रहे हैं।
2. आयुष बदोनी
विराट कोहली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा खिलाड़ी आयुष बदोनी को भी एक बैट गिफ्ट कर चुके हैं। इसकी कीमत भी 2 लाख के आस-पास है।
1. सनत सांगवान
रणजी ट्रॉफी 2024-25 के मैच के दौरान विराट कोहली ने सनत सांगवान को क्रिकेट किट दी थी। इसमें बैट और पैड जैसी चीजें शामिल थीं। विराट कोहली के इस गिफ्ट की कीमत ढाई लाख के आसपास है।