'सोनू निगम' ने सोशल मीडिया पर एमएस धोनी और रोहित शर्मा के ऊपर साधा निशाना, थाला को बताया- ओवररेटेड क्रिकेटर

South Africa v India - ICC Cricket World Cup 2019 - Source: Getty
South Africa v India - ICC Cricket World Cup 2019 - Source: Getty

Sonu Nigam viral tweet on MS Dhoni and Rohit Sharma: आईपीएल का हर सीजन हमेशा ही चर्चा में रहता है, साल भर एक टीम के साथ खेलने वाले खिलाड़ी एक- दूसरे को पटकने में लगे रहते हैं। आईपीएल सीजन के शुरुआत में एक नाम खूब सुनने को आता है, वह है पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का। गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग में हर बार चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर बात होती है लेकिन वो हर सीजन खेल जाते हैं। या ये कहें फैंस को हर बार वो सरप्राइज दे देते हैं। इस बार भी कई लोग उनके आखिरी सीजन होने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन धोनी मैदान पर पहले की तरह खेलते हुए नजर आए।

Ad

हालांकि इस बार धोनी ने काफी हद तक क्लियर कर दिया कि वह फिलहाल संन्यास नहींं लेंगे। इस आईपीएल धोनी की बल्लेबाजी को लेकर खूब चर्चा हो रही है, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पूर्व कप्तान 9वें नंबर पर उतरे जबकि टीम को उनकी जरूरत उपरी क्रम में थी। इस वाकये के बाद फैंस धोनी को लेकर तरह- तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं सोनू निगम का भी एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को ओवरेटेड बताया है। आपको दिखाते हैं वह ट्वीट।

फैंस ने सोनू निगम को किया जमकर ट्रोल

हाल ही में एक ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर क्रिकेटर के लिए वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया कि धोनी अब ओवररेटेड क्रिकेटर हो गए हैं, इतना ही इस ट्वीट में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को रोहित शर्मा पर दिए बयान के लिए सही ठहराया है। यह ट्वीट सोनी निगम नाम के ब्लू टिक अकाउंट वाले एक्स पेज से शेयर किया गया है। इस ट्वीट को लेकर फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि यह सिंगर सोनू निगम हैं या कोई और?

सोनू निगम का ट्वीट

Ad

फैंस ने सोनू निगम को किया ट्रोल

फैन ने कमेंट कर लिखा जिन लोगों को क्रिकेट का ज्ञान ना हो, उन्हें अपना ओपिनियन नहीं देना चाहिए।

Ad

वहीं एक अन्य फैन ने सोनू निगम पर तंज कसते हुए लिखा कि अरिजीत सिंह तुमसे अच्छा है।

Ad

फैन ने कमेंट कर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि धोनी तुमसे अच्छा है।

Ad

आपको बता दें कि यह ट्वीट सोनू निगम के नाम से जरुर है, लेकिन यह शख्स सिंगर सोनू निगम नहीं बल्कि एडवोकेट सोनू निगम सिंह हैं। यह देश के जाने- माने क्रिमिनल वकील हैं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन्हें एक्स पर फॉलो करते हैं। सिंगर सोनू निगम पिछले एक साल से एक्स पर नहीं हैं, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक पोस्ट के जरिए दी थी।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications