IPL से हुई सौरव गांगुली की छुट्टी, दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला; अब केवल इन टूर्नामेंट्स में ही दिखेंगे दादा

Neeraj
सौरव गांगुली होंगे IPL से दूर (Photo Credit- स्क्रीनग्रैब/IPLT20.COM)
सौरव गांगुली होंगे IPL से दूर (Photo Credit- IPLT20.COM)

Sourav Ganguly Out of Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ अहम ऐलान किए हैं। टीम में मैनेजमेंट को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं जिसमें JSW और GMR ग्रुप दो-दो साल के लिए टीम का मैनेजमेंट का जिम्मा उठाएंगी। इसी के साथ ही सौरव गांगुली की भूमिका पर भी अहम फैसला आ गया है। गांगुली की अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम में सीधे कोई भूमिका नहीं रहने वाली है। वह मैनेजमेंट का तो हिस्सा बने रहेंगे, लेकिन IPL से उनकी छुट्टी होगी।

Ad

दो साल तक IPL से दूर रहेंगे गांगुली

Ad

पिछले दो सीजन से सौरव गांगुली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं और आगे भी वह इस पद को संभालते ही दिखेंगे। हालांकि, अगले दो साल वह केवल साउथ अफ्रीकी टी-20 लीग में मौजूद प्रिटोरिया कैपिटल्स और वुमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए ही यह भूमिका निभाएंगे। इस दौरान वह IPL का हिस्सा नहीं होंगे। गांगुली JSW ग्रुप का हिस्सा हैं जिसके पास अगले दो साल तक मैनेजमेंट नहीं रहने वाला है। दो साल के बाद ही JSW के पास ताकत वापस आएगी।

इन सबके बावजूद गांगुली IPL नीलामी का हिस्सा बनेंगे, लेकिन उसमें भी उनकी भूमिका सीमित होगी। JSW और GMR के बीच बनी सहमति के मुताबिक खिलाड़ियों को रिटेन करने और नीलामी में खरीदने का फैसला दोनों एकसाथ मिलकर लेंगे। पार्थ जिंदल के साथ ही गांगुली भी नीलामी का हिस्सा बनेंगे।

नया मैनेजमेंट और कोचिंग स्टॉफ लाएगा GMR ग्रुप

किरन कुमार ग्रांधी की GMR ग्रुप के पास अभी मैनेजमेंट है और वे अगले दो साल के लिए नई कोचिंग स्टॉफ लाने की तैयारी में हैं। वेणुगोपाल राव और हेमांग बदानी को टीम में कोच के रूप में लाए जाने की तैयारी है। इस फैसले में JSW ग्रुप की कोई दखलअंदाजी नहीं होने वाली है। हालांकि, टीम का कप्तान किसे बनाया जाए इस पर दोनों की सहमति जरूरी है।

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त होते ही ऋषभ पंत दुबई गए थे। वहां पर वह ग्रांधी से मिले जिनके पास अगले दो साल के लिए टीम का मैनेजमेंट है। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई है इसका खुलासा नहीं हो सका है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications